नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जरमुंडी । भारतीय जनता पार्टी जरमुंडी मंडल द्वारा प्रखंड के पेटसार पंचायत अंतर्गत असवारी गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान के निमित्त प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी, सदस्यता अभियान चला रही है। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव में बूथों पर अभियान को गति देने में लगे हुए हैं। सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी द्वारा संगठन की विचारधारा व सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। भाजपा अधिक से अधिक लोगों को संगठन परिवार से जोडऩे का काम कार्यकर्ता द्वारा ही क्षेत्र में लगातार कर रहे हैं। पार्टी की विचारधारा के आधार पर ही भाजपा नीत नरेंद्र मोदी की सरकार देश की सेवा कर रही हैं। करोड़ों लोगों को अंत्योदय योजना का लाभ मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नीति और सिद्धांतों के आधार पर समाज में सबसे पिछड़े व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ग्रास रूट पर अगर किसी शोषित वंचित को मुख्य धारा से जोडऩे का काम कोई दल कर रहा है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर जिला अध्यक्ष गौरवकांत, मंडल उपाध्यक्ष बबीता देवी, गोपाल दास, चंदन राय, संतोष पांडेय, छेदी राय, राजेंद्र राय आदि अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।




