Author: Santal Express
महाकुंभ नगर । प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का पहला अमृत स्नान (शाही स्नान) मंगलवार को संक्राति के दिन शुरू हो गया। पहले अमृत स्नान के समय साधु—संतों और नागा संन्यासियों के वैभव के विराट रूप के दर्शन हुए। धर्म घ्वजा और अखाड़े के इष्ट देव सबके आकर्षण का केन्द्र थे। वातावरण में हर ओर हर हर महादेव और गंगा मैय की जय के जयकारे गुंजायमान हो रहे थे। सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ अखाड़ों का अमृत स्नान शाम 4.30 बजे तक जारी रहेगा। अनुमान है कि आज संगम में अखाड़ों के साधु संतों के साथ…
प्रथम अमृत स्नान के मौके पर अखाड़ों के संतो का दर्शन करने के लिए उमड़ा जनसैलाब महाकुम्भ नगर । हर हर महादेव , हर गंगे के जयकारे के साथ मकर संक्रांति के अवसर पर महाकुंभ 2025 का अमृत स्नान शुरू हो चुका है। मंगलवार भोर में सबसे पहले श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अपनी प्राचीन परम्पराओं एवं बैंड बाजे के साथ भव्य दिव्य रथों पर सवार होकर अखाड़ों के प्रमुख संत एवं नागा सन्यासी पतित पावनी मां गंगा के संगम तट पर पहुंचे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अखाड़ों के संत धर्म ध्वजा लेकर चल रहे हैं।…
महाकुम्भनगर । सनातन संस्कृति का सबसे बड़े समागम प्रयागराज महाकुम्भ सम्पूर्ण विश्व के लिए आश्चर्य से कम नहीं है। यहां पर सनातन धारा को मानने वाले सभी मत पंथ सम्प्रदायों के त्यागी, तपस्वी, संत, महंत, सन्यासी वैरागी, आचार्य महामण्डलेश्वर व शंकराचार्य तक भक्ति का रसपान करने आते हैं। वहीं कुंभ के दौरान बड़ी संख्या में लोग सन्यास भी ग्रहण करते हैं। वहीं 37 वर्षीय डिजिटल बाबा स्वर साधिका की तलाश में प्रयागराज महाकुम्भ पहुंचे हैं। 15 वर्ष से अध्यात्म में पूरी तरह से रमे डिजिटल बाबा ने अब जीवन संगिनी की तलाश के लिए अपने कई परिचित लोगों को कह…
गिरिडीह । जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार की देर रात कई थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।इस दौरान एसपी ने बरकट्टा ओपी, सरिया थाना, घोड़थम्बा ओपी, परसन ओपी, डुमरी थाना, देवरी थाना, बिरनी थाना, द्वारपहरी, गांडेय थाना, धनवार थाना, पचंबा थाना और कबरीडीह इलाके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं नाईट पेट्रोलिंग का जायजा लिया। एसपी के देर रात निकलने की जानकारी मिलते ही पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है और जांच अभियान तेज कर दिया। एसपी ने कहा कि सुरक्षा…
रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय को अवगत कराया है कि हेमंत सरकार आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रही है। नगर निकाय चुनावों को टालकर हेमंत सरकार प्रशासकों के माध्यम से इनके संचालन का काम कर रही है। इन…
रांची । शहर के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना सोमवार देर रात की है। बताया गया है कि कांके से रातू रोड की तरफ आ रहा एक मालवाहक ट्रक मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क के बीच से हटाया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
संताल एक्सप्रेस राजकुमार भगत पाकुड़ । झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के महासचिव राम रंजन सिंह संगठन के कार्य से अपनी गाड़ी से रांची जाने के क्रम में बोकारो के पास पेटावर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना से संपूर्ण झारखंड के प्राइवेट स्कूल के संगठन हद प्रद हैं। सभी संगठन ने भारी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी संगठन के लोग उनके साथ हैं और हर संभव सहयोग और मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा होने नहीं दिया जाएगा। हम सब आपस में एक हैं और एक रहेंगे। इस बीच जिला अध्यक्ष…
– सोहराय पर हाटो-काटकोम (शिकार )का आयोजन गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सोहराय सह बंधना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हाको काटकोम के रूप में मनाया। इसको लेकर आदिवासी गांव में उत्साह चरम पर है। आदिवासी गांवों में ग्रामीणों ने नजदकी तालाब में जाल फेंककर या अन्य विधि से मछली व केकड़ा का शिकार किया। पथरगामा प्रखंड के बरसमसिया गांव निवासी चुनका मुर्म ने कहा कि सोमवार को सोहराय का हाको काटकोम अर्थात शिकार करके खाने का दिन है। सोहराय में यह महत्वपूर्ण दिन होता है। इसमें आदिवासी परंपरागत…
आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को किया जाम मेहरमा : थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरोजपुर-भगैया मुख्य मार्ग पर कुमरडोय निवासी चंद्रदीप मंडल का चार वर्षीय पुत्र अर्णव कुमार का छर्री लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं इस घटना की सूचना पाकर मेहरमा, बलबड्डा ठाकुरगंगटी थाना प्रभारी क्रमशः सौरभ कुमार ठाकुर, अमित मार्की व पंकज कुमार सिंह अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों एवं लोगों से घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मृतक के पिता दिहाड़ी मजदूर का काम करके अपने परिवार का भरण पोषण…

