दुमका। अमड़ापाड़ा कोल माइंस से दुमका कोयला गाड़ी नो इंट्री करके रात 10 बजे से सुबह 04 बजे तक चलाने एवं पूरे सड़क पर पानी का छिडकाव करने कि मांग को लेकर 26 दिसंबर को बी0पी0एल0 परिवार संघर्ष मोर्चा के जिला रविंद्र बास्की, जिला महामंत्री विजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से डीसी को ज्ञापन सौंपा था। इस पत्र के आधार पर उपसमाहर्ता ने 11 जनवरी को जिला परिवहन पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद एवं जिला खनन पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पत्र में कहा गया है कि अमडापाड़ा कोल माइंस से दुमका प्रत्येक दिन अनेकों वाहन चलता है जिससे आम जनता को दुमका एवं पाकुड़ जाने में काफी कठिनाई हो रही है। अमड़ापाड़ा से दुमका सड़क में अनेकों विद्यालय भी है एवं अनेकों प्रखण्ड कार्यालय भी है। ग्रामीण जनता को प्रखण्ड कार्यालय एवं छात्र-छात्राओं को विद्यालय जाने में कठिनाई होती है। कोयला का डस्ट पुरे रास्ते पर उड़ता है, जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है।


