देवघर। पुस्तक मेले के तीसरे दिन का शुभारंभ आर्ट ऑफ लिविंग ध्यान सत्र से हुआ। इस सत्र में निशांत ने ध्यान मुद्रा के फायदे बताए और कुंभ स्नान के पवित्र महत्व की जानकारी दी। इसके बाद दिनभर कई अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें पहला सत्र: आर्ट क्राफ्ट ग्रीटिंग प्रतियोगिता प्रभारी में प्रेम कुमार और एस. डी. मिश्रा ग्रीटिंग प्रतियोगिता प्रभारी थे।प्रतिभागी सीनियर वर्ग में 25 बच्चों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में पहला स्थान डीएवी के आर्या किशोर। दूसरा स्थान देवघर कॉलेज के दीपेंद्र रॉय। तीसरा स्थान श्रुति बर्नवाल। जूनियर वर्ग में पहला स्थान भारती विद्यापीठ की पूनम कुमारी,दूसरा स्थान भारती विद्यापीठ की अंजलि कुमारी,तीसरा स्थान डीएवी की वर्णिका कुमारी। पुरस्कार वितरण में डॉ. सुभाष चंद्र राय, इंजीनियर एस. पी. सिंह, और अनुज कुमार मिश्रा ने विजेताओं को सम्मानित किया। दूसरा सत्र में मेंहदी प्रतियोगिता में 34 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें पहला स्थान: निहारिका कुमारी। दूसरा स्थान में पलक सिंह।तीसरा स्थान प्रिया कुमारी रही। निर्णायक में पवन टमकोरिया, डॉ. स्नेहलता, और रूपम दुबे शामिल थे। तीसरा सत्र में यूथ पार्लियामेंट सीजन 2 में मुख्य अतिथि बांका सांसद गिरधारी यादव मौजूद थे। जिसमें प्रधानमंत्री वैष्णवी कुमारी और विपक्ष के नेता ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मौके पर मुख्य अतिथि सांसद गिरधारी यादव ने महंगाई, जाति, और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी।साथ ही देवघर में 22 वर्षों से आयोजित पुस्तक मेले की सराहना की और इसे ग्रामीण इलाकों में भी आयोजित करने का आग्रह किया।
साथ ही विपक्ष और पक्ष के बीच जोरदार बहस में सरकार के कार्यों और ज्यूडिशियल सिस्टम पर चर्चा हुई।




