साइबर आरोपी के पास से 07 मोबाइल, 10 सिम कार्ड जब्त
देवघर। डीआईजी सह एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर देवघर साइबर पुलिस ने देवघर थाना अंतर्गत नंदन पहाड़ के समीप चार साइबर आरोपी को पकड़ा है। पकड़े गए साइबर आरोपी के पास से
07 मोबाइल, 10 सिम कार्ड जब्त किया है।
पकड़े गए साइबर आरोपी में रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महियामा गांव निवासी रोहित यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता महेन्द्र यादव,जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्दमारा,रंजन कुमार दास, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता-अशोक दास,मारगोमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत टटकजोरी गांव निवासी मो० ईसराईल अंसारी, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-नौसाद अंसारी,बिहार राज्य के जमुई जिला अंतर्गत झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढीखार निवासी मनोहर कुमार, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता-अनिल मंडल को छापेमारी कर पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्तों रोहित यादव, रंजन कुमार दास, मनोहर कुमार तथा मो० ईसराईल अंसारी के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के विरूद्ध ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। पूछताछ में साइबर आरोपी ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सअप के माध्यम से बैंक ग्राहकों को फर्जी लिंक भेजते हैं, जिसमें वे खाते में ऑनलाइन लॉगिन करने का झांसा देते हैं।लिंक पर क्लिक करते ही ग्राहकों की गोपनीय जानकारी, जैसे यूजरनेम, पासवर्ड, या ओटीपी, ठगों के हाथ लग जाती है। इसके बाद, ठग खाते से पैसा निकाल लेते हैं। फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर कस्टमर केयर बनकर धोखाधड़ी में ठग फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कॉल करते हैं।
उन्हें कैशबैक या रिफंड का लालच दिया जाता है।
इसके तहत ठग उपभोक्ताओं से फोन पे गिफ्ट कार्ड बनवाते हैं और इसे रिडीम कर ठगी करते हैं।
छापामारी टीम में साईबर थाना के पु०नि० सुकांत त्रिपाठी,पु०अ०नि० नागेन्द्र प्रसाद सिंह,पु०अ०नि० प्रफुल्य कुमार मांझी छापामारी टीम में शामिल थे।


