संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरण मौजा के ग्राम प्रधान होली कोड़ा को सोमवार की सुबह 6 बजे बदमाशों ने ग़ोली मार दी। जिसके बाद आननफानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में होली कोड़ा ने बताया कि महादेववरण 4 नंबर निवासी पवन पंडित व मिर्जाचौकी के एक युवक सीटी के साथ मॉर्निंग वॉक करने गए थे। लौटते समय झाड़ियों में से एक आदमी निकल कर ग़ोली चलना शुरू कर दिया। उक्त व्यक्ति बिहार, बाबूपुर के राजेन्द्र बीन का दोस्त है। उक्त व्यक्ति को बाबूपुर के मुखिया सुनील सिंह के साथ देखे थे। बताया कि कोई मिर्जाचौकी बाजार में रैयतों की हड़पना चाहता था। जिसका उन्होंने लगातार विरोध किया था। प्रधान ने बताया कि बाबूपुर मुखिया प्रतिनिधि व राजेंद्र बीन का दोस्त घटना का जिम्मेवार है इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


