देवघर संताल एक्सप्रेस:-पुस्तक मेला का सातवां दिन पूरी तरह से सुबह से हीं स्कूल के बच्चों से भरा रहा।अध्यात्म सत्र में भी करीब 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया निशांत जी के अध्यात्म ज्ञान में एकलव्य एजुकेशन के छोटे बच्चों द्वारा योगा की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।झारखंड पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ जेसी राज के निर्देशन में भारत को जानो क्विज और पोस्टर मेकिंग और ओपन माइक का प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें देवघर, गोड्डा ,मधुपुर ,पोड़ैयाहाट विभिन्न स्कूल के 250 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया जिसमें पोस्टर मेकिंग में जूनियर में पहला पुरस्कार वर्णिका कुमारी…
Author: Santal Express
दुमका। अग्निवीर वायु योजना भारत सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र में युवाओं को रोजगार और सेवा का एक अनूठा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत भारतीय वायु सेना में चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता लाने के साथ-साथ युवाओं को सेना की सेवा का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस संदर्भ में, युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य के पी यादव ने किया। जागरूकता कार्यक्रम की टीम का नेतृत्व वी रेड्डी तथा राजेश कुमार ने किया। साथ ही…
रांची । पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि स्वास्थ्य संबंधित जटिलताओं की वजह से उन्हें आज सुबह टाटा मेन हॉस्पिटल (जमशेदपुर) में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, चिंता की कोई बात नहीं है। अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और बहुत जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर आप सभी के बीच वापस आऊंगा। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ईश्वर से आपके कुशल स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं। आप जल्द से जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनसेवा के पथ…
रांची । झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने शुक्रवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पटना स्थित उनके आवास में मुलाकात की। इस दौरान कैलाश यादव ने राजद सुप्रीमो को नव वर्ष की बधाई दी। साथ ही उनसे आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि पटना के एक होटल में राजद का एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को होना है। बैठक में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व…
रांची । झारखंड की बेटी और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अर्जुन पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं। आपने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि आप भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सलीमा टेटे को…
देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर कॉलेज की स्थिति पूरी चरमरा गई है। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में सबसे बड़ा कॉलेज में देवघर कॉलेज का नाम आता है.जहां इंटरमिडिएट से डिग्री तक की पढ़ाई होती है.कहीं ना कही देवघर कॉलेज को संथाल परगना का बेस्ट कॉलेज कहा जाता है.जहां हजारों की संख्या में लोग संताल परगना के अनेकों गांवों से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते है।लेकिन यहां की हालत जर्जर हो चुकी है इसका छत पूरा टूट गया है कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है,बाथरूम के टॉयलेट का पाइप टूटने से टॉयलेट डायरेक्ट नीचे रोड ओर दीवाल पे…
डॉक्टर ने दी अपडेट, खतरे से बताया बाहर, बहन सोहा पहुंची अस्पताल मुंबई । बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर हुए हमले ने पूरे देश को हैरान कर दिया है। गुरुवार तड़के एक घुसपैठिया सैफ अली खान के घर में घुस आया जिसने एक्टर पर चाकू से लगातार छह वार किए। इस घटना के बाद सैफ को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी दो सर्जरी हुईं जिसमें से डॉक्टर ने 2.5 इंच का नुकीला टुकड़ा निकाला। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर 6 बार हुए वार के बावजूद सैफ अली ने हिम्मत नहीं हारी और हमलावर से…
पुलिस बोली- आरोपी सीढ़ी और एक शाफ्ट का इस्तेमाल कर घर में घुसा मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का मानना है कि लुटेरे को एक्टर सैफ के घर की पूरी जानकारी थी। वह सीढ़ी और एक शाफ्ट का इस्तेमाल करके घर में घुसा और सैफ पर हमला कर पीछे के दरवाजे से भाग निकला। इसी वजह से वह सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो पाया। पुलिस ने सैफ के बिल्डिंग में काम कर रहे दो मजदूरों से पूछताछ की है। माना जा…
नई दिल्ली । ज्यादातर इतिहासकारों का मानना हैं कि करीब 50 ईसा पूर्व में मौर्य राजा ढिल्लू ने दिल्ली शहर की नींव रखी थी। मौर्य राजा ढिल्लू के नाम पर इस शहर का नाम दिल्ली पड़ा था। ढिल्लू राजा को धिल्लू और दिलू के नाम से भी जाना जाता था। वहीं कुछ इतिहासकारों का मानना है कि तोमरवंश के राजा ने इस स्थान का नाम ढिली रखा था। जो दिल्ली का पुराना नाम था। ईसा पूर्व के 1000 साल पहले दिल्ली को महाभारत काल में इंद्रप्रस्थ की राजधानी के रूप में जाना जाता था। श्रीकृष्ण की सहायता से पांडवों ने…
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी की एंट्री हो गई है। अब एलजेपी के नेता दीपक तंवर वाल्मीकि देवली रिजर्व सीट से चुनाव लड़ेंगे। वाल्मीकि आज आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई दी। वहीं दिल्ली की बुराड़ी सीट से जेडीयू ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी उम्मीदवार दीपक तंवर के देवली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एनडीए के हिस्से के रूप में दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतर रही है।…

