देवघर संताल एक्सप्रेस:-पुस्तक मेला का सातवां दिन पूरी तरह से सुबह से हीं स्कूल के बच्चों से भरा रहा।अध्यात्म सत्र में भी करीब 100 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया निशांत जी के अध्यात्म ज्ञान में एकलव्य एजुकेशन के छोटे बच्चों द्वारा योगा की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया।झारखंड पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ जेसी राज के निर्देशन में भारत को जानो क्विज और पोस्टर मेकिंग और ओपन माइक का प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें देवघर, गोड्डा ,मधुपुर ,पोड़ैयाहाट विभिन्न स्कूल के 250 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया जिसमें पोस्टर मेकिंग में जूनियर में पहला पुरस्कार वर्णिका कुमारी दूसरा स्थान अंजलि कुमारी भारती विद्यापीठ से जबकि संत मेरी स्कूल की अनुष्का कुमारी। a
सीनियर वर्ग में आर्या किशोर बर्नवाल डीएवी स्कूल।दूसरा मनीष कुमार सेंट जोसेफ स्कूल,तीसरा संत अलफोंसा की अंजलि सिंह को मिला।भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता सीनियर में अभिजीत आनंद डीएवी,दूसरा स्वास्तिक राज डीएवी,और तीसरा समर्थ गौतम संत माइकल एंग्लो विद्यालय।जूनियर में सूरज कुमार ब्राइट करियर स्कूल से दूसरा स्थान डीएवी के ऋषिका कुमारी को जबकि डीएवी के अभिजीत आनंद को मिला।उनको पुरस्कार निर्णायक पवन रॉय,प्रदीप कुमार देव,प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष डॉ जेसी राज उपाध्यक्ष प्रसाद चैटर्जी,कुमार कौशिक,सौरभ कुमार ने दिया।उसके बाद ओपन डांस का प्रतियोगिता में भी 50 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सभी ने एक से एक नृत्य का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया।निर्णायक के रूप में शिवांगी शर्मा नृत्य कला के डायरेक्टर और मनोज आर्यन बुआ फिल्म के डॉक्टर थे।श्रेया राणा, तीसरे स्थान पे दूसरे स्थान अनमोल कुमारी,पहला मुस्कान ठाकुर रही।ओपन माइक में सीनियर जूनियर में 35 बच्चों ने भाग लिया जिसमें सीनियर में अमन अनुष्ठान ने प्रथम साक्षी कुमारी द्वितीय जबकि प्रिया तीसरे स्थान पे रही।जूनियर में अनमोल कुमारी प्रथम श्रेयस झा दूसरा कृषिका कुमारी तीसरे स्थान पे रहे।सभी को पुरस्कार झारखंड प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष डॉ जेसी राज,निर्णायक रोशनी राज,ने दिया।इस कार्यक्रम के दौरान मेला प्रभारी आलोक मल्लिक,स्वागत अध्यक्ष इंजीनियर एस पी सिंह,मिथलेश सिंह,उदय प्रकाश,प्रभाकर ,रौशन मिश्रा,राजेश कुमार, सचिव निर्मल कुमार,पंकज भदौरिया,राकेश राय,प्रेम कुमार लगे हुए थे।




