Author: Santal Express

 रानीश्वर(दुमका) । रानीग्राम मध्य विद्यालय में शिविर लगाकर 71 छात्र छात्राओं के बीच शुक्रवार को साइकिल का वितरण किया गया। साइकिल का वितरण शिकारीपाड़ा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने किया। वितरण शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी करुणा रानी मंडल, झामुमो के अमल मंडल, लालू शेख, जीवन मंडल, प्रदीप घोष शिक्षक अधीर बाउरी आदि मौजूद थे।

Read More

रामगढ़(दुमका) । विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी ने शुक्रवार को रामगढ़ प्रखंड के कडबिंधा बुनियादी उच्च विद्यालय परिसर में करीब ढाई करोड़ की लागत से आदिम जनजाति छात्रों के लिए बनने वाले छात्रावास निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उक्त छात्रावास का निर्माण शिक्षा विभाग के द्वारा कराया जाएगा। शिलान्यास के मौके पर विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी ने कहा कि विधायक बनने के बाद मेरे द्वारा रामगढ़ प्रखंड में विकास की पहली नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ प्रखंड में अब विकास देखने को मिलेगा। विलुप्त हो रहे आदिम जनजाति समाज के उत्थान के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही…

Read More

संताल एक्सप्रेस साहिबगंज। जिले के बड़े सदर अस्पताल के स्वास्थ व्यवस्था चरमरा सी गई है। सुबह नौ बजे से पहले ड्रेसिंग कक्ष में ड्रेसर नदारद रहते है। इसके चलते घायल मरीजो को ड्रेसिंग के लिए भटकना पड़ता है। ऐसा ही मामला शुक्रवार की सुबह 08:14 बजे देखने को मिला। जहां गंभीर रूप से घायल एक युवक इलाज के लिए पहुचा। लेकिन ड्रेसिंग कक्ष में एक भी ड्रेसर नही थे। जबकि घायल के पैर से रक्त की धारा बह रही थी। जानकारी के अनुसार युवक मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। दौड़ने के दौरान गिरने से उसके पैर से खून बहने…

Read More

बच्चे के भविष्य के खिलवाड़, सिर्फ कागज पर संचालित हो रहा है स्कूल संताल एक्सप्रेस संवाददाता उधवा। प्रखंड के ज्यादातर स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है।जिसका ताज़ा उदाहरण दक्षिण पियारपुर पंचायत के यूपीएस सबेर अली टोला का है जहां स्कूल शिक्षकों के मर्जी से संचालित होता है। शिक्षक जब चाहे स्कूल खोले और जब चाहे बंद कर दे।इसे देखने वाला कोई नहीं है।यहां सरकार व संबंधित विभाग के सभी दिशा निर्देश फेल हो रहे है। एक तरफ सरकार शिक्षा व्यवस्था बच्चों के भविष्य को संवारने को लेकर गंभीर है , वहीं दूसरी ओर शिक्षक उनकी मंशा पर पानी फेरने का…

Read More

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची के अध्ययन भ्रमण पर आए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए गठित सात सदस्यीय संसदीय समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस संसदीय समिति के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ सदस्य डॉ मल्लू रवि (लोकसभा सांसद), वीडी राम (लोकसभा सांसद), प्रतिमा मंडल (लोकसभा सांसद), रवांग्वरा नारज़ारी (राज्यसभा सांसद), फूलो देवी नेताम (राज्यसभा सांसद) और देवेन्द्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद) शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और संसदीय समिति के बीच अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अपने एक आदेश में पीएम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल लागू करने पर रोक लगा दी है। दरअसल दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपने एक आदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच एक समझौता करने का निर्देश दिया था। इस समझौते के तहत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य ढांचा मिशन को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लागू किया जाना था। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की पीठ ने उच्च…

Read More

रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने तीन जिलों दुमका, धनबाद और हजारीबाग को छोड़कर सभी जिलों की बूथ स्तर तक की सभी समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही संयोजक मंडली का गठन किया गया है। यह जानकारी झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से शुक्रवार को जारी आदेश में दी गयी है। संयोजक मंडली के सदस्यों की नियुक्ति पत्र निर्गत होने के समय से ही तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मनोनीत संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि पार्टी का सदस्यता अभियान 18 जनवरी से 28 फरवरी तक युद्धस्तर पर चलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सदस्यता…

Read More

विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों के समर्थन में सांसद उतरे सड़क पर संताल एक्सप्रेस संवाददाता श्रीराम भगत अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा अंचल में स्थित पचुवाड़ा सेंट्रल और पचुवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस में शुक्रवार को विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर कोयला खनन और परिवहन कार्य पूरी तरह से ठप करा दिया। आलुबेड़ा गांव के चर्च मोड़ पर ग्रामीणों ने विरोधस्वरूप लाल झंडा लगाकर कोल लोडिंग और परिवहन कर रहे डंपरों को रोक दिया। इसके बाद उत्खनन क्षेत्र में संचालित वाहनों को भी बंद करवा दिया गया। ग्रामीणों के आरोप और प्रमुख मांगे :- विस्थापित गांवों के ग्रामीणों…

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-पानी बचाओ जीवन पाओ जल संरक्षण सहयोग समिति लिमिटेड देवघर द्वारा अंतर विद्यालय जलसंरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए लिए आज आर.एल. सर्राफ उच्च के बाद आज शुक्रवार मातृ मंदिर बालिका विद्यालय देवघर के छात्राओं का जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्राओं एवं शिक्षकों -शिक्षिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के 17 छात्राओं ने भाग लिया।प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की वंशीका कुमारी गुप्ता प्रथम स्थान,अदिति झा कक्षा नौवीं की द्वितीय स्थान एवं श्रुति कुमारी कक्षा-आठवीं की ही तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष 14को सांत्वना पुरस्कार दिया गया जल संरक्षण…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़)। आदिवासी युवा क्लब के द्वारा पाडेरकोला मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित हुई। जिसका शुभारम्भ झामूमो नेता विकास कुमार साहा व धोवाडांगा पंचायत के मुखिया अन्थोनी सोरेन के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वर्षो की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के 16 टीम भाग ले रहा है। प्रारम्भिक मैच में डूंगरीटोला टीम ने एफसी बंगाल टीम को एक गोल से हराया। उपस्थित खिलाड़ियो को सम्बोधित करते हुए झामूमो नेता ने कहा कि बीते कई वर्षों से इस मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन होते आ रहा है। आदिवासी समाज मे फुटबॉल खेल…

Read More