संताल एक्सप्रेस संवाददाता हिरणपुर (पाकुड़) । थाना क्षेत्र के हिरणपुर वन विभाग कार्यालय निकट स्थित आइडियल कम्पनी कार्यालय में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा करीब 4 लाख नगद राशि की चोरी कर ली। वही सीसीटीवी कैमरे में एक अपराधी के हाथों में पिस्टल भी कैद हो गया है। इस मामले को लेकर हिरणपुर थाना प्रभारी रंजन सिंह , लिट्टीपाड़ा के अभिषेक कुमार व सिमलोंग थाना प्रभारी नवीन कुमार सहित एसआई आरडी सिंह भी सघन जांच में जुटी हुई है। कम्पनी के प्रोपराइटर रंजीत भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार देरशाम करीब नो बजे कार्यालय बन्द कर…
Author: Santal Express
पाकुड़। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राम रंजन कुमार सिंह से मेडिकेंट अस्पताल बोकारो मिलने पहुंचे पाकुड़ जिला अध्यक्ष गाब्रियेल मुर्म, डोमन मुर्मू, श्रीनाथ मरांडी और उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल समाचार जाना। श्री सिंह ने कहा कि 18 जनवरी मेरा हाथ का ऑपरेशन होने वाला है। मैं पहले से बेहतर महसूस कर रहा हूॅं । वहीं चिकित्सक ने कहा कि घबराने वाली कोई बात नहीं है, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वर्तमान में किसी भी प्रकार के कोई विशेष असुविधा नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है।
महेशपुर (पाकुड़ ) प्रखंड के श्रीरामगाड़िया पंचायत अंतर्गत इच्छनगर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमे कुल 16 टीमों के बीच फाइनल खेला हुआ । वही इस फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,महेशपुर अंचल अधिकारी संजय कुमार सिन्हा शामिल हुए। वही फाइनल खेला कुसुमजोली वनम इच्छानगर की टीम के बीच हुआ । जिसमे इच्छानगर की टीम ने कुसुमजोलि की टीम को एक गोल से पराजित कर विजय हुए । वही मुख्य अथिति ने विजेता टीम को 22 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 20 हजार रूपए नगद…
गोड्डा : प्रयागराज में कुंभ मेला पूरे जोरशोर से देश और दुनियाभर से श्रृद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कुंभ मेले को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के तौर पर जाना जाता हैं। यहां पर महाकुंभ के दौरान देश और दुनियाभर से करोड़ों लोग पवित्र संगम में स्नान करने पहुंचते हैं। ऐसे में कई बिजनेस ग्रुप कुंभ मेले में पधारे श्रृद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक ग्रुप है अदाणी ग्रुप, यह समूह अपनी कई निशुल्क सेवाओं के जरिए श्रद्धालुओं की सेवा में लगा हुआ है। अदाणी की ग्रीन गॉल्फ कार्ट सेवा लाखों श्रृद्धालुओं को…
2 सौ 45 साल पूर्व से सूर्य पूजा के साथ-साथ मेला का आयोजन किया जाता है, मेला का शुभारंभ गांव के लोगों महामारी से बचने के लिए किया गया था संताल एक्सप्रेस संवादाता शंभू कुमार रजक बरहरवा : साहेबगंज जिला बरहरवा प्रखंड में भीमपाडा गांव में धुपची मेला लगता है। जो मकर सक्रांति के बाद सबसे पहले पढ़ने वाले रविवार को लगता है। इसमें भी सूर्य देव की ही उपासना व पूजा होती है. जानकर लोग बताते है कि 2 सौ 45 साल पूर्व भगवान सूर्य का पूजा और मेला का सुभारम्भ गांव के लोगो को महामारी से बचने के…
देवघर। अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा ने देवघर की किन्नर समाज की मालकिन रोज नंद गिरी को महामंडलेश्वर की पदवी से सम्मानित किया है। कुंभ मेले के दौरान जूना अखाड़ा द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद, देवघर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। महामंडलेश्वर रोज नंद गिरी अपने निवास स्थान से आशीर्वाद लेते हुए रथ पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं। वहां पुरोहितों द्वारा विशेष मंत्र उच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पण किया। इस दौरान उन्होंने सभी तीर्थ पुरोहितों से आशीर्वाद…
देवघर। जिला उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में तम्बाकू नियंत्रण के लिए अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त विशाल सागर ने जिलावासियों से अपील की कि जिले को पूरी तरह से तम्बाकू मुक्त बनाने की मुहिम को जोर-शोर से शुरू किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे जिले में तम्बाकू का कोई भी…
कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना व सुविधाओं के समग्र विकास को जानने के लिए नैक के सभी सात मापदंडों पर की चर्चा दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नैक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक में नैक के मद्देनजर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना व सुविधाओं के समग्र विकास को जानने के लिए नैक के सभी सात मापदंडों पर चर्चा की गई। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ नीलेश कुमार ने नैक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधारों की ओर…
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) । समावेशी शिक्षा के तहत शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र लिट्टीपाड़ा में दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों के लिए वातावरण निर्माण एनवायरमेंट बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीपीओ आतिश भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के साथ मुख्य धारा में जोड़ने के लिए चित्रकला, क्विज, गायन नृत्य,आर्ट एंड क्राफ्ट,निबंध,रंगोली जैसे कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागी को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया।मौके पर बीआरपी धीरेन साहा ,कामदेव मंडल, रिसोर्स शिक्षक…
दुमका : भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के आदेश पर अमन राज की अध्यक्षता में 17 जनवरी से 23 जनवरी आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी कुश कुमार, युवा समाजसेवी संदीप जय बमबम, नगर थाना पुलिस जवान घनश्याम कोड़ा, खिरोद प्रधान, क्लब अध्यक्ष अमन राज ने स्वामी विवेकानंद चौक दुमका में संयुक्त रूप से किया| सड़क सुरक्षा अभियान सप्ताह कार्यक्रम में 25 स्वयंसेवको और दुमका नगर थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से सड़क सुरक्षा के नियम एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा| उद्घाटन सत्र में सभी…

