कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना व सुविधाओं के समग्र विकास को जानने के लिए नैक के सभी सात मापदंडों पर की चर्चा
दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में नैक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक में नैक के मद्देनजर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना व सुविधाओं के समग्र विकास को जानने के लिए नैक के सभी सात मापदंडों पर चर्चा की गई। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ नीलेश कुमार ने नैक मूल्यांकन में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सुधारों की ओर सदस्यों का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने खास तौर पर इस वर्ष से नैक द्वारा मूल्यांकन की नई बाइनरी पद्धति पर चर्चा की। यह बैठक नैक की तैयारियों के मूल्यांकन के लिए बुलाई गई थी। बैठक में विश्वविद्यालय द्वारा हाल के दिनों में शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए कार्यों और आधारभूत संरचना के विकास समेत कई पहलुओं पर चर्चा किया गया। कुलपति प्रो बिमल प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय नैक द्वारा लागू की जाने वाली नई बाइनरी नैक मान्यता प्रणाली का इंतजार कर रहा है, नई प्रणाली लागू होते ही विश्वविद्यालय नैक मान्यता के लिए आगे बढ़ेगा। बैठक में अब्दुस सत्तार, डॉ संजय कुमार सिन्हा, डॉ एसएन अधिकारी, डॉ संजीव कुमार सिन्हा, डॉ राजीब केरकेट्टा, डॉ बिनोद मुर्मू, डॉ राजेश कुमार यादव, श्रीमती अमिता कुमारी, श्री आनंद गुटगुटिया आदि उपस्थित थे।


