2 सौ 45 साल पूर्व से सूर्य पूजा के साथ-साथ मेला का आयोजन किया जाता है,
मेला का शुभारंभ गांव के लोगों महामारी से बचने के लिए किया गया था
संताल एक्सप्रेस संवादाता
शंभू कुमार रजक
बरहरवा : साहेबगंज जिला बरहरवा प्रखंड में भीमपाडा गांव में धुपची मेला लगता है। जो मकर सक्रांति के बाद सबसे पहले पढ़ने वाले रविवार को लगता है। इसमें भी सूर्य देव की ही उपासना व पूजा होती है.
जानकर लोग बताते है कि 2 सौ 45 साल पूर्व भगवान सूर्य का पूजा और मेला का सुभारम्भ गांव के लोगो को महामारी से बचने के लिए किया गया था।
सूर्य देव कि पूजा प्रोहित भुनेश्वर मिश्रा के वंशज यहा पूजा करवाते आ रहे है। पूर्व में यहां पर मेला देखने के लिए आस -पास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पैदल चल कर आते थे।कुछ समय बीत जाने के बाद रास्ता ठीक होने से मेला देखने के लिए लोग दूर-दूर से अपने-अपने सुविधाजनक वाहन जैसे,बेल गाड़ी,साइकिल से चलकर आने लगें। कठिनाई के कारण भीड़ कम होती थी ।फिर उस समय बरहरवा के शुक्रवासनी तथा उधवा के राधानगर में मेला लगाने के कारण लोग मेला देखने के लिये वही जाते थे। यह मेला कई दिनों तक चलता था। जहां लकड़ी मिट्टी के बर्तन सील तथा मनोरंजन का साधन होता था। कालांतर में शुक्रवासनी एवं राधानगर का मेला समाप्त हो गया।
पुनः वही मेला फिर से भीमपाड़ा गांव में बड़े रूप में लगने लगा यह मेला में लकड़ी का समान मिट्टी का बर्तन खिलौना, शील, एवं लोहा के बने हथियार तलवार,कुल्हाड़ी,फरसा, जानलेवा अस्त्र के दुकानें काफी मात्रा में लगती है। यहां पर लगने वाली मेला मुख्य रुप से लकडी से बना समान ही अधिक मात्रा में आता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग पूर्व 2 सौ 45 सालों से भी अधिक वर्षों से यहां पर मकर सक्रांति के ठीक बाद पढ़ने वाले रविवार के दिन भगवान सूर्य का उपासना करके पूजा किया जाता है और एक दिवसीय मेला लगाया जाता है. मेला का आयोजन भीमपाड़ा के स्थानीय लोगों का कमिटी बना कर मेला का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी जाति के लोग शामिल रहते है.
आस्था का प्रतीक धूपची मेला भीमपाड़ा गांव में आने वाले रविवार को होगा आजादी के दशक से ही परंपरागत मकर संक्रांति के बाद पहला रविवार को बरहरवा प्रखंड के भीमपाड़ा गांव में धूपची मेला का आयोजन किया जाता है. यह धुपची मेला के दिन झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से भक्ति एवं श्रद्धालु मेला परिसर में स्थापित पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित देव स्थल पर रविवार को निर्जला निराहार उपवास रखकर भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना करते हैं. साथ ही अपने इच्छा अनुसार भगवान सूर्य देव से मन्नत मांगते हैं इसी लिए धुपची मेल को सूर्य उपासना का पर्व भी कहा जाता है यह मेला साहिबगंज व पाकुड़ जिले में एकमात्र बड़हरवा प्रखंड के भिमपाडा़ गांव में हर वर्ष लगता है. यहां विश्वास का शारदा पूर्वक भक्ति भाव से भगवान सूर्य की उपासना एवं पूजा अर्चना करने पर निर्धन को धन निर्वंश को वंश एवं मनवांछित का मनोकामना पूर्ण होती है.मेला के संयोजक देवासी सिंह ने बताया कि इस वर्ष मेला का आयोजन तीन दिवसीय किया जाएगा जिसका तैयारी पूरी तरह कर लिया गया है
यहां पर लगने वाला मेला में लोहा से बने सामान लकड़ी से बने सामान बच्चों के खिलौने की खरीदारी बिक्री ज्यादा होती है इस मेल में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कदमा मिठाई माना जाता है।
(वही दूसरी ओर लोगों का आकलन है; कि यहां पर लगने वाली दुकानों में करोड़ो रुपया का सिर्फ लकड़ी का समान ही बिकता है। लाखों रुपया तो जमीन वालो को दुकानदार अपने दुकान लगाने के लिये देता है। इतनी बड़ी मात्रा में यहां पर लकड़ी का कारोबार होता है। मगर विभाग पता नहीं क्या करता है । लकड़ी का सारा व्यापार अवैध रुप से चलता है। वही बड़े पैमाने पर यहां जुआ भी खेला जाता है। शराब का भी बिक्री जोरों पर आती है इस कारण मेले में भगदड़ भी होता है भगदड़ में महिला बच्चे बूढ़े भागने के क्रम में लोहे के समान बेचने वाले के समान से घायल हो जाता है यहां मेला एक दिन का ही होता है मगर करोड़ों का कारोबार अंदर के कारण पूर्ण लोकप्रिय नहीं बन पा रहा है।)


