Author: Santal Express

गिरिडीह । झारखंड पुलिस भाकपा माओवादियों को एनकाउंटर की बजाय सरकार की सरेंडर नीति के तहत मुख्य धारा से जुड़ने का सुझाव दे रही है। इसके तहत शुक्रवार को एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और एसडीपीओ सुमित प्रसाद पुलिस जवानों के साथ झारखंड के 10 लाख के इनामी नक्सली और जोनल कमेटी के सदस्य साहब राम मांझी के घर पहुंचे। घर पर साहब राम मांझी के परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान एएसपी और एसडीपीओ ने परिवार के सदस्यों को सुझाव देते हुए कहा कि वो लोग साहब राम मांझी को समझाएं कि अब समाज से नक्सलवाद खत्म हो रहा…

Read More

रांची । राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरु फॉल में शुक्रवार को नहाते समय डूबने से दो भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक तिरुफॉल पिकनिक मनाने आए हुए थे। इसके बाद सभी पानी में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और निकल नहीं पाए। बुढ़मू थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को स्थानीय गोताखोरों ने पानी से निकाल लिए हैं। मृतकों में दो भाई आशीष कुमार(23) और अंकुर कुमार (26) रांची, हेहल के रहने…

Read More

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीती रात दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों और उनके तीमारदारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं भी सुनीं। कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, “इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे…

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024, 5 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार-2024, 4 खिलाड़ियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023, एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और एक मौलाना अबुल…

Read More

इस हफ्ते बॉलीवुड की दो फिल्में रिलीज हो रही हैं। एक है मर्डर मिस्ट्री पर आधारित अबीर खान की डेब्यू फिल्म ‘मिशन ग्रे हाउस’ और दूसरी है अमान देवगन और राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’। ‘मिशन ग्रे हाउस’कहानी की शुरुआत होती है एक फ़्लैशबैक सीन से, जिसमें रात के अंधेरे में एक बंगले नुमा घर में रहने वाले एक ईमानदार पुलिस वाले की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। हत्यारा काले रेन कोट में आता है और बड़ी सी टॉर्च को हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है। लाला सेठ (रज़ा मुराद) एक धनी व्यक्ति हैं और उसी बंगले…

Read More

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन – देश के ऑटो उद्योग में पिछले वर्ष 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में छह दिवसीय भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। यह एक्सपो नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि के अलावा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑटो उद्योग के विकास में…

Read More

गंगटोक । पश्चिम सिक्किम के योकसम-टाशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र में लॉग नदी के पास एक ऑल्टो कार सड़क से नीचे गिरने से पांच लाेगाें की माैत हाे गई है। संभवता रात को हुई दुर्घटना की खबर मिलने पर पुलिस ने माैके पर पहुंच करशवाें काे निकालने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार योकसम-टाशीडिंग निर्वाचन क्षेत्र के टिंगरिंग-गेरेथांग मार्ग पर एक कार लॉग नदी के पास सड़क से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। दुर्घटना कब हुई और इसके कारणों…

Read More

नई दिल्ली । वर्ल्ड बैंक ने 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर सालाना 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण एशिया के लिए जारी वर्ल्ड बैंक के ताजा अनुमानों के मुताबिक भारत में लगातार मजबूत ग्रोथ दिखने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों यानी 2025-26 और 2026-27 के दौरान भारत की ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की इसी रिपोर्ट में 2024-25 के दौरान भारत के विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान…

Read More

रायपुर । आयकर विभाग की टीम विभाग ने राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की। आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक इस अधिकारी कार्रवाई में शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर शहर के बाहरी हिस्से में स्थित ला विस्टा कॉलोनी में जगदीश बंसल नाम के एक बड़े ठेकेदार के…

Read More

कोटा । विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में नीट की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। उड़ीसा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। वह एक निजी कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। कोटा में पिछले 10 दिन में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह तीसरा मामला है। विज्ञान नगर थाने के डीओ लालसिंह तंवर ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक नीट स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर…

Read More