दुमका : भारत सरकार खेल मंत्रालय की संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के जिला युवा अधिकारी कुश कुमार के आदेश पर अमन राज की अध्यक्षता में 17 जनवरी से 23 जनवरी आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी कुश कुमार, युवा समाजसेवी संदीप जय बमबम, नगर थाना पुलिस जवान घनश्याम कोड़ा, खिरोद प्रधान, क्लब अध्यक्ष अमन राज ने स्वामी विवेकानंद चौक दुमका में संयुक्त रूप से किया| सड़क सुरक्षा अभियान सप्ताह कार्यक्रम में 25 स्वयंसेवको और दुमका नगर थाना के पुलिसकर्मी के सहयोग से सड़क सुरक्षा के नियम एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा| उद्घाटन सत्र में सभी स्वयंसेवकों को नेहरू युवा केंद के युवा अधिकारी एवं अतिथियों के द्वारा टीशर्ट और टोपी पहना कर सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम का शुरूआत की। मौके पर संदीप जय ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है| आए दिन सड़क दुर्घटना में लोग घायल हो रहे है| जिसमें अधिकतर बिना हेलमेट चलने वाले व्यक्ति रहते हैं| सभी लोग मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट, जूता अवश्य पहने| ट्रिपल लोड मोटरसाइकिल पर सवार होकर ना चले|

18 साल से कम उम्र के बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने का परमिशन नहीं देना चाहिए| बाजार में जहां तहां मोटरसाइकिल खड़ी ना करें| ऐसा करके आप सड़क दुर्घटना से बचाव कर सकते हैं| वहीं जिला अधिकारी कुश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रत्येक वर्ष चलाया जाता है| इस वर्ष 17 जनवरी से 23 जनवरी तक चलाया जाएगा| इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है| जैसे मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट एवं कार चलते समय सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य है| इससे आप बड़ी दुर्घटना से बच सकते हैं। क्लब अध्यक्ष अमन राज ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दुमका नगर के विभिन्न चौक पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा| जिसमें लोगों को जागरूकता के साथ साथ आग्रह और निवेदन भी किया जाएगा कि सड़क सुरक्षा नियम का पालन करें, ताकि आप सुरक्षित रहे| पिछले सालों से सड़क दुर्घटना से मृत्यु की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है| इसको रोकने के लिए जागरूकता अभियान नेहरू युवा केंद्र संगठन दुमका के द्वारा चलाया जा रहा है| इसमें लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना है एवं ट्रैफिक रूल का पालन करवाना है| मोटरसाइकिल चलाते समय हेडफोन मोबाइल का उपयोग एवं नशे में मोटरसाइकिल, कार ना चलाए| आज के अभियान में देखा गया कि लगभग 60 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट के चल रहे हैं| वही ट्रिपल लोड और मोटरसाइकिल चलाते समय मोबाइल हेडफोन का उपयोग भी कई लोगों को करते हुए पाया गया| इस कार्यक्रम में जोसेफ बेसरा, रिया कुमारी, नारायण ठाकुर, रामू तुरी, किरणशीला मुर्मू, नेहा मुर्मू, जीवन सेन, राखी कुमारी, पूनम कुमारी, मनीष कुमार टुडू, आशीष सोरेन, मुकेश सेन आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।



