देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर कॉलेज की स्थिति पूरी चरमरा गई है। सिद्धू कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेज में सबसे बड़ा कॉलेज में देवघर कॉलेज का नाम आता है.जहां इंटरमिडिएट से डिग्री तक की पढ़ाई होती है.कहीं ना कही देवघर कॉलेज को संथाल परगना का बेस्ट कॉलेज कहा जाता है.जहां हजारों की संख्या में लोग संताल परगना के अनेकों गांवों से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते है।लेकिन यहां की हालत जर्जर हो चुकी है इसका छत पूरा टूट गया है कभी भी बड़ा दुर्घटना हो सकता है,बाथरूम के टॉयलेट का पाइप टूटने से टॉयलेट डायरेक्ट नीचे रोड ओर दीवाल पे गिरती है।
लेकिन इसका परवाह न तो कॉलेज प्रशासन कर रही है ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन।प्रदेश खेल संयोजक गौरव राज का कहना है कि कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द छत,बाथरूम,ओर क्लासरूम का मरम्मत कराए नहीं तो परिषद जोरदार आंदोलन करेगी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनय राय का कहना है कि कॉलेज में विद्यार्थी ऐसे टूटे छत देख कर क्लास करने नहीं आते है पहले भी क्लास के दौरान छत गिरा है इसका डर विद्यार्थी को सता रही है।आज जब विद्यार्थी परिषद के प्रदेश खेल संयोजक गौरव राज कॉलेज टीम के साथ जब कॉलेज का निरीक्षण कर रहे थे तब ये सारी चीज सामने आई है।मौके पे कॉलेज sfd प्रमुख स्वेतांशु कश्यप,कॉलेज उपाध्यक्ष अभिनव झा,विकाश,राहुल सूरज,अभिषेक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


