पुलिस बोली- आरोपी सीढ़ी और एक शाफ्ट का इस्तेमाल कर घर में घुसा
मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का मानना है कि लुटेरे को एक्टर सैफ के घर की पूरी जानकारी थी। वह सीढ़ी और एक शाफ्ट का इस्तेमाल करके घर में घुसा और सैफ पर हमला कर पीछे के दरवाजे से भाग निकला। इसी वजह से वह सीसीटीवी कैमरों में कैद नहीं हो पाया।
पुलिस ने सैफ के बिल्डिंग में काम कर रहे दो मजदूरों से पूछताछ की है। माना जा रहा है कि यह शुरुआती पूछताछ है और इसका मकसद यह पता लगाना है कि कहीं किसी अंदरूनी व्यक्ति ने लुटेरे की मदद तो नहीं की है। घटना के बाद सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने मीडिया और लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। पुलिस जल्द ही सैफ से अस्पताल में उनका बयान दर्ज करेगी। उम्मीद है कि इससे मामले की तह तक जाने में मदद मिलेगी।
बता दें 16 जनवरी की रात एक्टर सैफ अली पर उनके घर में एक लुटेरे ने हमला कर दिया। यह घटना रात 2 बजे की है, जब सैफ अली ने अपने बेटे जेह के कमरे से शोर सुना तो वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि लुटेरा महिला कर्मचारी पर हमला कर रहा था। सैफ ने उसे रोका लेकिन इस दौरान लुटेरे से उनकी झड़प होने लगी। इस झगड़े में लुटेरे ने अपने को कमजोर होता देख सैफ अली पर चाकू से हमला कर दिया उसने छह बार चाकू मारे, जिससे सैफ और महिला कर्मचारी दोनों घायल हो गए। सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।


