कुंडहित (जामताड़ा) । कुंडहित प्रखंड में दर्जनों जर्जर आंगनवाडी केन्द्र दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है। इन आंगनवाडी केन्द्र में कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकती है। बार बार केन्द्र केे सेविकाओं द्वारा जानकारी देने के बाद भी उक्त जर्जर भवन मरम्मति नही हो सका । केन्द्र संचालन करने में सेविकाओं डरे सहमें रहते है। कहा कहा है जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र – कुंडहित प्रखंड के बेनिगंज, बागडेहरी, जनार्दनपुर, बामुनभुई, कुंडहित 2, बाबुपुर 1, गायपाथर, चड़कमारा, सहित दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र वर्षों से मराम्मती नहीं होने के कारण जर्जर हो गया। उक्त भवन में बरसात के दिनों में ऊपर से पानी टपकता है। जर्जर आंगनवाडी केन्द्र में सभी दरवाजे, खिड़की टुट फुट गया है। साथ दरवाजे एवं खिड़की के चारो और प्लास्टर झड़ रहा है। केन्द्र के छत सहित सभी दीवारों से प्लास्टर झढ़ रहा है। सेविकाओ ने बताया कि उक्त आंगनवाडी केन्द्र बिहार राज्य समय यह केन्द्र बनने के बाद आज तक मरम्मति कार्य नही हो पाया है। जिस कारण दीवार सहित पुरी भवन जर्जर हो गया है। उन्होेंने जर्जर भवन को जल्द से जल्द मरम्मति कराने की मांग किया। क्या कहते है अधिकारी – प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जमाले रजा ने बतायी 21 जर्जर जर्जर आंगनवाडी केन्द्र का मरम्मति के लिए जिला को प्रस्ताब भेजा गया है।



