आलोक ने भाजपा प्रत्याशी परितोष पर कसा तंज, बोले – सुनते हैं वो अब अभिनेता बन गए हैं,उसी फिल्ड में ध्यान दें तो अच्छा होगा
दुमका ब्यूरो

दुमका। 07-शिकारीपाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी आलोक सोरेन ने गुरुवार को निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अब्दुश समद को एक सेट में अपना नामांकन पत्र सौंपा। मौके पर दुमका सांसद नलिन सोरेन,जिप अध्यक्ष जोयस लुप्सी बेसरा,संदीप आदि उपस्थित रहे। नामांकन के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए आलोक सोरेन ने कहा कि मैं शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट से जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हूं। झामुमो की हेमंत सोरेन सरकार ने जो जनता के लिए किया है, इतनी सारी योजनाएं दी है,निश्चित तौर पर शिकारीपाड़ा से झारखंड मुक्ति मोर्चा ही जीत रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य मुद्दा वैसे पूंजीपति जो झारखंड में नजर गड़ाए बैठे हैं उसको झारखंड से भगाना है। यहां के आदिवासी व किसानों की जमीन की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जीत का दो सौ प्रतिशत भरोसा है। शिकारीपाड़ा के लगातार सात बार विधायक रहे नलिन सोरेन के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नलिन सोरेन जी ने विधायक रहते जो विकास की बड़ी लकीर खींची है उसको मिटाना संभव नहीं है और मेरे लिए यह उनका आशीर्वाद है हम जरूर जीतेंगे। भाजपा प्रत्याशी परितोष सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि परितोष पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं अभी भी चुनाव लड़ रहे हैं, सुनते हैं वो अब अभिनेता बन गए हैं। परितोष उसी फिल्ड में ध्यान दें तो अच्छा होगा। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी का काम ही लोगों को बांटना व तोड़ना है। जो मुद्दे ही नहीं है बीजेपी उसे उठाती है,घुसपैठिया बोल रहे हैं जबकि हमारे झारखंड कोई बोर्डर इंटरनेशनल बोर्डर शेयर ही नहीं करता। यह केंद्र का मामला है वो जाने, जबरजस्ती मुद्दा उठाने से क्या होगा। मौके पर आलोक सोरेन के पिता सह दुमका सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि मैंने सात बार शिकारीपाड़ा का प्रतिनिधित्व किया है, निश्चित रूप मेरा पुत्र पहली बार वहां आएगा और मेरे ही तरह लगातार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। नलिन सोरेन ने कहा कि हमारा मुद्दा विकास का रहेगा, विशेष रूप से शिक्षा के विकास पर फोकस रहेगा। उन्होंने कहा कि शिकारीपाड़ा स्थित पत्थर खदान बंद होने से वहां के मजदूर इधर उधर भटक रहे हैं, वैध पत्थर खदानों को फिर से कराने का प्रयास करेंगे, जिससे मजदरों को रोजगार मिल सके लेकिन अवैध खदानें बंद रहेगी। सांसद नदी इंश्योरेंस से जब लिट्टीपाड़ा से विधायक रहे दिनेश विलियम मरांडी के टिकट कटने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नो कमेंट। पुत्र आलोक सोरेन उनके विरासत को संभालने के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल मेरे विरासत को बचाएगा लगातार हमारे जैसा ही जीत करके आएगा और करता रहेगा जनसेवा।
आलोक सोरेन की कुल मूल्य 51 लाख 21 हजार 498 और पत्नी के पास 32 लाख 89 हजार 900 रुपए की संपत्ति, प्रत्याशी आलोक सोरेन पर कुल 88 लाख की देनदारी
दुमका ब्यूरो
दुमका। शिकारीपाड़ा विधानसभा के प्रत्याशी आलोक सोरेन स्वयं व्यवसाय करते हैं और पत्नी अधिवक्ता हैं। चुनावी हलफनामें में नगदी 80 हजार और पत्नी के पास 1 लाख 20 हजार है । कुल मूल्य 51 लाख 21 हजार 498 और पत्नी के पास 32 लाख 89 हजार 900 रुपए हैं। पत्नी के पास 30 लाख रुपए की ज्वेलरी है । प्रत्याशी पर कुल 88 लाख की देनदारी है। ।हलफनामे के अनुसार इन पर किसी प्रकार का मामला दर्ज नहीं है।



