संथाल एक्सप्रेस

बरहरवा: नगर क्षेत्र के बंगाली पाड़ा स्थित राजमहल सांसद विजय हांसदा के चौपाल प्रांगण में इंडिया महागठबंधन की एक बैठक की गई, जिसमें मुख्य रूप से सांसद विजय हांसदा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान सहित महागठबंधन पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर था जिसमें सभी पदाधिकारी ने बारी-बारी से अपना सुझाव एवं दिशा निर्देश उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता हमारे चुने गए महागठबंधन के प्रत्याशी को जीताने के लिए हर संभव प्रयास करेगी तथा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी पदाधिकारी गण लगन से साथ देंगे।वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम के विधायक प्रतिनिधि बरकत खान ने कहा की अभी वक्त है आपस में सभी गठबन्धन के कार्यकर्त्ता एक जुट होकर अपने-अपने क्षेत्र में जाकर महागठबंधन सरकार ने पिछले 5 सालों में जितने भी कार्य किये उन सभी कार्यों को एवं योजनाओं को जनता के बीच रखें तथा पुनः महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील करें। साथ ही यह भी कहा की जिस प्रकार पिछले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की लगन एवं जनता के विश्वास ने भारी मतों से विजय बनाकर अपना सांसद तैयार किया ठीक उससे दुगने जोश के साथ इस बार राजमहल लोकसभा में पड़नेवाले सभी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को ऐतिहासिक वोटो से विजय बनाने का काम करेंगे।उक्त बैठक में झामुमो ज़िला अध्यक्ष शाहजहान अंसारी,राजद ज़िला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव,राजमहल विधान सभा के झामुमो प्रत्याशी एम.टी .राजा,रैसुल आलम, कमल आर्य, मो.नसीरुद्दीन,प्रो. नजरुल इस्लाम, अशोक कुमार दास, रणजीत टुडू,नाबीद अंजुम,भोला महतो, मिथुन मण्डल, अनन्त लाल भगत,निताय सरकार, राबीउल, दिलदार आलम, अब्दुल गफुर, अब्दुल कादीर, शक्तिनाथ अमन,इक्वाल, धरमवीर,अहमद, ऐनुल अंसारी,बद्रुदोजा, देवेन्द्र ठाकुर, तैमूर आलम, परवेज आलम, कमरूल हक, असगर सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपास्थित थे।



