देवघर। बुधवार को गोड्डा जाने के क्रम में महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी की मेंबर तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा देवघर पहुंची। देवघर आगमन पर ऐयरपोर्ट पर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ दर्जनों पार्टी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उपरांत पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से मिलने पार्टी कार्यालय पहूंची। वहां भी लांबा जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं से रुबरु होते उन्होंने महिला मोर्चा के साथ सभी अग्रणी मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्षों, प्रखंड व नगर अध्यक्षों तथा प्रमुख नेताओं से पार्टी संगठन,विधानसभा चुनाव संबंधी तैयारी,राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा लागू किए गए महत्वपूर्ण योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। तंदुपरांत उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साथ कांग्रेस के प्रत्याशी की शत् प्रतिशत जीत दिलाने के लिए आवश्यक टिप्स दिए। पार्टी की रणनीति पर जानकारी देते हुए देश के प्रति कांग्रेस के योगदान एवं बलिदान तथा वर्तमान में नेता राहुल गांधी के संघर्षों से अवगत कराई। आज हमारे नेता राहुल गांधी बाबा साहेब के संविधान तहत दिए गए हर नागरिक के समान हक़ एवं अधिकार, उनके विकास के साथ देश में एकता एवं भाईचारे बनाए रखने की लड़ाई लड़ रहे। उस लड़ाई को हमें आगे बढ़ाते रहना है।
राज्य में पुनः गठबंधन की सरकार बने इसके लिए सभी कार्यकर्ता पुरी एकजुटता एवं ताकत से लग जाने की जरूरत है। चुनाव में महिला कार्यकर्ताओं से भी पूर्व सहयोग लेना है। आधी आबादी महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए पोर्टल पर सदस्य बनाने का कार्य करें। इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,अवधेश प्रजापति,प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल,जियाउल हसन,सुधीर देव,पंजाबी राउत,मकसूद आलम,दीपक सिंह,आदित्य सरोलिया, महिला अध्यक्ष प्रमिला देवी,कुमार राज, बासुकी पंडित,रवि बर्मा,नगर अध्यक्ष रवि केसरी,राघवेंद्र झा,नरेश यादव,हेमंत चौधरी,नाहिदा सुल्तान,शैफ दानिश, गोपाल गोतम,चंदन,राजकमल यादव,सयूब अंसारी,सूरज,प्रियांशु सिंह, बिनोद मणी,आफताब आलम,राजा शाहिल,सौरभ दास,सदाशिव राणा,गोलू, राघवेंद्र झा,मो नसीम,प्रदूम्न रवानी,बैलालुद्दीन,राजन,दिवाकर,विश्वजीत,महिला नेत्री उर्मिला देवी, नाजिया,बसंती देवी आदि मौजूद थे।




