जितेन्द्र दास
संताल एक्सप्रेस
पाकुड़। चुनाव की चलह-पहल खत्म होते ही जिले में पलायन शुरू हो गया। पश्चिम बंगाल में धान की कटाई के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाकों की महिलाएं व पुरूष बच्चों को लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुँचने लगे। मंगलवार की रात को सैकड़ो की संख्या में लोग पाकुड़ रेलवे स्टेशन पहुँच रहे थे। वे अपने गांव से टेंपो आदि अन्य वाहनों पर सवार होकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन से बर्दवान की और जाने वाली ट्रेन पर सवार होकर रवाना होंगे।मालूम ही कि पाकुड़ में पलायन एक बड़ी समस्या है। स्थानीय लोगों को गांव-घर मे रोजगार के साधन नही होने के कारण वे बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल रवाना होते है। पश्चिम बंगाल में वे धान की फसल की कटाई के लिए पहुँच रहे है।इस दौरान उन्हें अच्छी आमदनी हो जाती है। इस लिए वे सब रह साल धान की रोपाई ,कटाई में बंगाल जाते है। बंगाल जा रहे रामेश्वर मुर्मू ने बताया कि गांव में रहकर कोई काम नही होता है। इस लिए बंगाल में धान की कटाई में जाते है। वही सलगे हांसदा ने बताया कि खेती के समय मे गांव के लोग बंगाल जाकर खेती से जुड़े काम करते है। वहाँ मजदूरी भी अच्छी मिलती है। इसके कारण मजदूर बड़ी संख्या में बंगाल जाते है। कालू सोरेन ने बताया कि गांव में रोजगार की काफी दयनीय स्थिति है। पहले कई पत्थर खदान और क्रेशर पहले रोजगार मिलता था अब नही मिल पा रहा है। इस लिए काम करने के लिए अन्य राज्य जाना पड़ता है।



