मेहरमा : थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर चेकनाका पर 77 बोतल विदेशी शराब जब्त किया। एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया गया कि मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-चेकनाका पर को चेकनाका पर मौजूद पुलिस ने पकड़ा है। शराब कारोबारी राजा पंडित (30 वर्ष) को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ाया आरोपी बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र का बताया गया है। इस संबंध में मेहरमा थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने बताया कि उक्त युवक मोटरसाइकिल से शराब लेकर पीरपैंती की ओर जा रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर जब पुलिस ने पीछा किया तो युवक तेज गति से भागने लगा। इस दौरान गोविंदपुर के पास लगे चेकनाका पर रोककर जब युवक के बैग की जांच की गयी। इसमें 77 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ। युवक को मोटरसाइकिल के साथ पकड़कर पुलिस थाना लायी है। वहीं, पूछताछ के दौरान बिहार में शराब सप्लाय करने की बात कही।



