महेशपुर-: थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी अंतर्गत कदमाडंगा स्थित चेकपोस्ट पर रद्दीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार व एफ एस टी की संयुक्त वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाईक से 56 हजार रुपया बरामद किया है lइस बावत ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा आम चुनाव की मद्देनजर चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी इसी दौरान एक बाईक के डिक्की से 56 हजार रुपये पाये गये है जिसे जप्त कर लिया गया है l उन्होंने बताया कि जप्त रुपया के बावत जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रेतर करवाई की जायेगी l
वहीं दूसरी ओर पुलिस व एफएसटी की टीम द्वारा छापामारी कर बोल्डर लदा एक ट्रक को भी जब्त किया गया है जब्त ट्रक को स्थानीय ओपी परिसर में रखा गया है lजब्त ट्रक के बावत ओपी प्रभारी ने बताया कि अवैध पत्थर लदे वाहनों की परिवहन को लेकर छापामारी की गई तो इस दौरान कदमाडंगा चेक पोस्ट पर बोल्डर लदे एक ट्रक पार कर रहा था तभी उसे रोका गया और फिर सम्बंधित कागजात की मांग की गई परंतु चालक द्वारा कागजात नही दिखाया l उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से बोल्डर लोड ट्रक परिचालन कर रहा था जिसे जब्त कर लिया गया है l जब्त ट्रक से सम्बंधित जांच की जा रही है जांच के बाद करवाई की जायेगी



