देवघर संताल एक्सप्रेस:- संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के विशाल सभागार में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता रीजनल स्तर की थी, जिसमें बिहार- झारखंड के छहः जोन के प्रतिभागियों ने भाग लिए। विद्यालय के प्राचार्य फादर अब्राहम कोलाडियिल T.O.R द्वारा प्रतिभागियों की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर का शुभारंभ करते हुए उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में स्पर्धा की भावना का जागरण होता है। इससे अन्य छात्र-छात्राओं के बीच समन्वय स्थापित होते हैं। साथ ही साथ मेधा शक्ति का विकास होता है। निर्णायक मंडली की भूमिका में तुषार, ऐशवर्या गिरि एवं सुधा पांडे उपस्थित थे।छहः जोन से आए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए अपने अपने तर्क दिए। अंत में निर्णायक मंडली द्वारा संत फ्रांसिस की दसवीं कक्षा में पढ़ रही छात्रा वागीशा स्वस्ति को प्रथम एवं द्वादश कला की आकृति झा को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वागीशा स्वस्ति का चयन राष्ट्रीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगता के लिए किया गया, जो विद्यालय परिवार के साथ ही साथ देवघर वासियों के लिए गर्व की बात है। इस आयोजन को सफल बनाने में सर जोस जोसेफ दीपक सी० थॉमस, सर शीबी एवं सौम्या मैम की सहभागिता रही। अति माननीय डॉ० फादर जोन कोचीचुरा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य फादर प्रसन्नजीत टोप्पो T.O.R द्वारा किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


