◆147 सदस्यीय सूची में संताल परगना से मात्र 29 नेताओं को प्रदेश में जगह मिली
◆दुमका,देवघर, गोड्डा और साहिबगंज से 6-6, पाकुड़ से 3 और जामताड़ा से 2 नेताओं को मिला स्थान
सुमन सिंह
दुमका। भारतीय जनता पार्टी की झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की नई सूची में संताल परगना प्रमंडल को अपेक्षा के अनुरूप प्रतिनिधित्व नहीं मिल सका। छह जिलों वाले इस राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रमंडल से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थायी आमंत्रित सदस्य को मिलाकर कुल 29 नेताओं को ही जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि सिर्फ रांची से सूची में 23 नेताओं के नाम हैं।147 सदस्यीय सूची में संताल परगना से जिन 29 नेताओं को प्रदेश में जगह मिली है उनमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य 22 हैं।6 विशेष आमंत्रित और एक स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं।
सूची पर नजर डालें तो दुमका,गोड्डा,देवघर, सहिबगंज से 6-6,पाकुड से 3 और सबसे कम 2 नेताओं को जामताड़ा से स्थान मिला है। जामताड़ा जिले का एक भी नेता विशेष आमंत्रित सदस्य अथवा स्थायी आमंत्रित सदस्य की सूची में शामिल नहीं है।
संताल परगना में लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा को झामुमो से कड़ी चुनौती मिलती रही है।इस लिहाज से भाजपा के लिए इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने के लिए मजबूत संगठन आवश्यक है।बता दे कि संताल परगना क्षेत्र हमेशा राजनीतिक दलों के लिए रणनीतिक महत्व रखता है। ऐसे में प्रदेश संगठन की नई टीम में इस प्रमंडल की सीमित भागीदारी संगठन के भीतर चर्चा का विषय बन गया है।खासकर पाकुड और जामताड़ा जिले की जो उपेक्षा हुई है,उससे संगठन के अंदर सवाल उठ रहे हैं। की। दुमका सहित 4 जिलों को पहले की तुलना में कुछ अधिक प्रतिनिधित्व मिला है पर यह क्षेत्रीय संतुलन के दृष्टिकोण से पर्याप्त नहीं है। माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व ने संताल परगना को संगठनात्मक दृष्टि से बहुत तरजीह नहीं दिया है। प्रदेश कार्यसमिति में प्रतिनिधित्व केवल संगठनात्मक जिम्मेदारी का विषय नहीं होता, बल्कि यह किसी क्षेत्र की राजनीतिक प्राथमिकता और भविष्य की रणनीति का भी संकेत माना जाता है। ऐसे में संताल परगना के सीमित प्रतिनिधित्व संगठन के भीतर चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है।
संताल परगना का जिलावार प्रतिनिधित्व
दुमका – 6
देवघर – 6
गोड्डा – 6
साहिबगंज – 6
पाकुड़ – 3
जामताड़ा-2
—————————————————————————————-
प्रदेश कार्य समिति सदस्य
अशोक कुमार भगत,देवेंद्र नाथ सिंह,लोबिन हेम्ब्रम, अनिता सोरेन,मुन्नी झा(सभी गोड्डा)
राकेश नरौने,सुनील मिश्रा, नारायण दास(सभी देवघर)
हरिमोहन मिश्र,सुकुमनी हेम्ब्रम(जामताड़ा)
सीता सोरेन,रविकांत मिश्रा, सुरेश मुर्मू,सीताराम पाठक(सभी दुमका)
गणेश प्रसाद तिवारी,कृपानाथ मंडल,धर्मेंद्र कुमार,रामानंद साह, मंडल मुर्मू( सभी सहिबगंज)
संजीव भगत,मीरा प्रवीण सिंह,दुर्गा मरांडी(सभी पाकुड़)
———————————————–
विशेष आमंत्रित सदस्य
विशाखा सिंह,संजीव जजवाड़े,संजय यादव(देवघर),ममता कुमारी(गोड्डा),कमल कृष्ण भगत (साहिबगंज),पिंटू अग्रवाल(दुमका)
———————————————–
स्थायी आमंत्रित सदस्य
अभयकांत प्रसाद-दुमका


