जिला टॉपर नीतू किस्कू बनना चाहती हैं चार्टर अकाउंटेंट चाहते हैं
जैक बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सेंट जेवियर इंटर कॉलेज महारो दुमका के कॉमर्स विषय की छात्रा हैं नीतू किस्कू
एस.के.झा.’सुमन’

दुमका: ‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ को यथार्थ में बदली एक प्राइवेट स्कूल के ड्राइवर की पुत्री। सेल्फ स्टडी के बदौलत बनी जिला टॉपर। जैक 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 427 अंक 85.4 प्रतिशत लाकर जिला टॉपर बनी है। नीतू किस्कू झारखंड के गोड्डा जिला के ललमटिया के तुलसीपुर गांव के रहने वाली हैं। अभी तत्काल बिहार के बांका जिले के बूढ़ानाथ कॉलोनी में रह रही हैं। पिता कॉरनेयुन किस्कु सेंट जोसेफ स्कूल में दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए ड्राइवर की सेवा दे रहे हैं। इनके सफलता में स्कूल के ही वाणिज्य विषय के शिक्षक आदित्य सर का विशेष योगदान की बात कहीं। माता एलेना सोरेन गृहिणी हैं । नीतू तीन भाई बहन हैं । भाई दोनों छोटा है एक नवमी क्लास का छात्र है एक छठा क्लास का छात्र है। छात्रा तीनों भाई-बहन में सबसे बड़ी हैं। कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
————————————
रिजल्ट पर माता-पिता और शिक्षकों ने जतायी खुशी
इस उपलब्धि पर उसके माता-पिता और परिजन काफी प्रसन्न हैं। वहीं
सेंट जेवियर इंटर कॉलेज महारो दुमका के तमाम शिक्षकों ने भी सोनू के बेहतरीन रिजल्ट पर खुशी जताने हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षकों ने कहा नीतू काफी होनहार और मेधावी छात्र रही हैं।
————————————
स्वाध्याय के बदौलत पाई सफलता
नीतू के पिता एक प्राइवेट स्कूल के ड्राइवर हैं आर्थिक रूप काफी कमजोर हैं। किसी तरह परिवार का गुजारा कर पा रहे हैं । दसवीं की पढ़ाई बिहार के बांका जिला से की हैं। उन्होंने कहा कि अपने जानने वाले दुमका के सेंट जेवियर इंटर कॉलेज महारो दुमका में पढ़ाई कर रही थी। इस वजह से दुमका में नामांकन कराई। विषय के सभी शिक्षकों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन मुझे आज यहां तक पहुंचाया उन्होंने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं था कि वह जिला टॉपर बन जाएगी क्योंकि इस बार क्वेश्चन काफी हार्ड था फिर भी शिक्षक, माता-पिता और ईश्वर की विशेष कृपा मुझ पर बनी रही जिसके बदौलत में जिला टॉपर बनी।
————————————
चार्टर अकाउंटेंट बनना चाहती है नीतू
नीतू किस्कु चार्टर अकाउंटेंट बनना चाहती है। इससे पहले बीकॉम के लिए कोलकाता जाने की तैयारी है । जहां पर अपने सपनों को आकार दिया जा सके।



