तीन बजे तक साहिबगंज नगर परिषद में 45.90% तो राजमहल में 57.99 व बरहरवा में नगर पंचायत में 60.93% मतदान
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-नगर निकाय आम निर्वाचन-2026 के तहत् साहिबगंज जिले के राजमहल व बरहरवा में मतदान की प्रक्रिया पूरे उत्साह के साथ जारी है. इन दोनो नगर पंचायत में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 58 से 61 प्रतिशत रहा.वही साहिबगंज नगर परिषद में सुबह से मतदान करने की प्रक्रिया धीमी गति से चल रही थी.दोपहर एक बजे के बाद मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ उमड़ी और लोगो ने मतदान किया.हालांकि नगर परिषद के दर्जनों मतदान केंद्रों में दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान करने के लिए महिला व पुरुष मतदाता कतार में खड़े दिखाई दिए.महिला व युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. उम्मीद की जा रही है कि मतदान संपन्न होने तक साहिबगंज नगर परिषद में 60-65 प्रतिशत, बरहरवा व राजमहल नगर पंचायत में 70-75 प्रतिशत मतदान होगा.
*दोपहर 03:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत*
*1. नगर परिषद, साहिबगंज-45*
*2. नगर पंचायत, राजमहल-57.99*
*3. नगर पंचायत, बरहरवा-60.93*


