अमन ने रक्षा मंत्रालय में कैप्टन की नौकरी छोड़,किया आईएफएस क्रैक
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-साहिबगंज के पुरानी साहिबगंज निवासी ओमप्रकाश तिवारी के पुत्र अमन आयुष्कर ने आईएफएस क्रैक किया है. 8 मई को आईएफएस का रिजल्ट प्रकाशित हुआ. जिसमें अमन ने ऑल इंडिया में 27 रैक प्राप्त किया. वही अमन ने बताया कि पूर्व में मै रक्षा मंत्रालय में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा की परीक्षा 2018 में पास किया ओर जनवरी 2020 में पोस्टिंग हुआ. अमन आयुष्कर रक्षा मंत्रालय में कैप्टन था. गलवान घटना के बाद भारत चीन सीमा पर कैलाश मानसरोवर रोड बनाने के लिए 2021 में आर्मी कमांडर मेंडल मिला था. वही उत्तराखंड में सड़क निर्माण कार्य के दौरान पिथौरागढ़ में फॉरेस्ट अधिकारियों से वार्ता हुई.तभी हमको वन संरक्षण करने का ठाना. सेंट्रल सर्विस से ऑल इंडिया सर्विस की ओर रुख किया. उसके बाद 2024 में रिजाइन करके घर में रहकर आईएफएस की तैयारी करने लगा. वही वर्ष 2009 में स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल से करके ग्रेजुएशन 2016 में ओर एमटेक 2018 में आईआईटी दिल्ली से किया. 2018 से 2024 तक जॉब किया. वही आईएफएस की तैयारी में मेरे परिजन, दोस्तों, मेरे स्कूल से लेकर कॉलेज के शिक्षकों, मेरे जॉब प्लेस के अधिकारियों व फॉरेस्ट ऑफिसर प्रबल गर्ग ने काफी मदद किया. सभी के सहयोग से ये सफलता मिली.तैयारी के क्रम में जिसने भी मदद की सबका आभार जताया .
उन्होंने कहा कि इस सर्विस में जाने के लिए प्रेरणा पटना के डॉल्फिन मैन से मिला. डॉल्फिन बचाने के लिए, डॉल्फिन संरक्षण के लिए यहां के गंगा में डॉल्फिन सेंचुरी बनने जा रहा है. प्रशिक्षण लेकर आगे झारखंड को हरा भरा करने का, वन संरक्षण में, पर्यावरण को हरा भरा करने का कार्य करना है.जैव विविधता में बेहतर कार्य करना है. अमन ने बताया कि पिताजी ओम प्रकाश तिवारी किसान ओर ट्यूशन शिक्षक है. बड़ी बहन कोमल तिवारी बीएड करके सीटेट पास करके दिल्ली से मास्टर डिग्री कर रही है. छोटी बहन आस्था तिवारी लंदन कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में मास्टर इन पॉलिटिकल साइंस कर रही है.मां सुधा तिवारी हाउस वाइफ है. वही मां सुधा देवी ने कहा कि बेटा ने आईएफएस क्रैक करके मेरे परिवार को नया पहचान मिला है. बहुत खुशी मिला. आजकल के बच्चे बेहतर तैयारी करके जॉब ले अपने परिवार का नाम रौशन करे. अभी और आगे पढ़ाई करके बेहतर करना है. पढ़ाई में बहुत मेहनत करना है. आजकल के बच्चे स्कूली शिक्षा लेकर बेहतर करे.
यूपीएससी की तैयारी करने वाले निरंतर पढ़े, सफलता अवश्य मिलेगी
साहिबगंज- आईएफएस 27 रैंक लाने वाले अमन आयुष्कर ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं से कहा कि निरंतर पढ़ते रहना चाहिए. फेलियर पार्ट ऑफ जर्नी है. फेल होने के बाद भी जल्द से जल्द अपने आपको दुबारा तैयार करे और रेगुलर पढ़ाई करे अपनी तैयारी को मजबूत करे.


