संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़ – मध्य प्रदेश के जबलपुर जीआरपी रेल थाना की पुलिस ने स्थानीय तीनपहाड़ थाना पुलिस के सहयोग से अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी की. हालांकि दोनों अभियुक्त घर पर नहीं मिलने से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार जबलपुर जीआरपी पुलिस बुधवार को तीनपहाड़ थाना पहुंची. तीनपहाड़ पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नीचे टोला निवासी अभियुक्त चंद्र नोनिया पिता सौदागर नोनिया और दीपक कुमार महतो पिता इंद्र प्रसाद महतो के घर पर छापेमारी की. लेकिन पुलिस को कुछ हाथ नही लगा. इस संबंध में जबलपुर जीआरपी के प्रधान आरक्षी अनिल कुमार ने बताया कि जबलपुर जीआरपी रेल थाना कांड संख्या 193/2021 के दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी. परंतु दोनों घर पर मौजूद नहीं मिले. जिसके कारण दोनों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी.
छापेमारी दल में तीनपहाड़ थाना के एएसआई ललन रजवार, जबलपुर जीआरपी के आरक्षी राज बब्बर यादव सहित पुलिस बल मौजूद थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


