पोषण सखी ने निकाला विजय जुलूस, विधायक बसंत सोरेन से मिलकर जताया आभार
दुमका : हेमंत सोरेन सरकार ने जनहित 2 दिन पूर्व कैबिनेट की बैठक में पोषण सखी की सेवा पुनर्बहाली मोहर लगाकर चुनावी बिगुल फूंक दिया है । इसे लेकर पोषण सखियों ने जगह-जगह पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है । इसी क्रम में शनिवार को खजुरिया स्थित गुरुजी आवास में पोषण सखी ने स्थानीय विधायक बसंत सोरेन को हरा गुलाब लगाकर आभार जताया।
मीडिया से बात करते हुए विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि सरकार निरंतर यहां की मां, बहन और बेटियों के लिए जागरूक रही है. सरकार इस बात की पक्षधर है कि यहां के लोगों को पूर्ण अधिकार मिलनी चाहिए. इसको लेकर नित नए फैसले ले रही है. हेमंत सोरेन की सरकार ने आधी आबादी को पूरा सम्मान देने का काम किया है. पोषण सखियों के सहयोग से राज्य को एक नई दिशा मिलेगी.
पोषण सखी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मानवेला मुर्मू ने कहा यह साबित हो गया है कि हेमंत है तो हिम्मत है. उन्होंने कहा की सेवा समाप्त होने के बाद पोषण सखियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. घर चलाने से लेकर बच्चों की शिक्षा दीक्षा भी प्रभावित हुई. लेकिन अब हेमंत सोरेन की सरकार ने 10388 पोषण सखी की सेवा पुनर्बहाल कर खोया हुआ सम्मान देने का काम किया है. सरकार के फैसले ने पोषण सखी को नया जीवन दिया है


