संताल एक्सप्रेस संवाददाता
तीनपहाड़/ साहिबगंज- मालदा रेल मंडल के महाराजपुर के समीप रेलवे पोल संख्या 219/32 के समीप गंगा कटाव तेजी से होने के कारण गंगा की धारा रेलवे ट्रैक के करीब आ गई है.जिसके कारण रेलवे ने संभावित परिस्थितियों को देखते हुए मंगलवार को साहिबगंज से बरहरवा जाने वाली कई ट्रेनों को रूट बदल दिया गया है. और कई को साहिबगंज तक ही रखा गया है. मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज – बरहरवा रेल खंड के महराजपुर के समीप डाउन लाइन में मिट्टी दब जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया जिस कारण डाउन से जाने वाली कई ट्रेनों को साहिबगंज तक चलाया गया. कई का रूट बदल दिया गया
जिसमें 63406 डाउन सहिबगंज रामपुरहाट पैसेंजर को रद्द कर दिया गया. 53 408 डाउन जमालपुर रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन और 13410 डाउन क्यूल मालदा टाउन एक्सप्रेस को साहिबगंज तक चलाया गया. वही 13024 डाउन गया हावड़ा एक्सप्रेस,13072 डाउन जमालपुर हावड़ा एक्सप्रेस,13404 डाउन वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन को दुमका हो कर चलाया गया. वही 15657 ब्रह्मपुत्र मेल और फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन को मुंगेर हो कर चलाया गया. इस दौरान यात्रियों ने साहिबगंज स्टेशन से टेम्पू, टोटो सहित अन्य वाहन भाड़ा कर अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया. इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


