सरैयाहाट। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंहनी गांव निवासी आलम अंसारी ने भोरिया गांव निवासी मुन्ना आलम, जुल्फकार अंसारी, गुलफाराज अंसारी समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और रुपये व गहने छीनने का आरोप लगाते हुए हंसडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, आरोपियों पर बनियारा स्थित उनकी दर्जी की दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट करने तथा रुपये और गहने छीनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस की ओर से अनुसंधान किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


