मारपीट, गाली-गलौज, लज्जा भंग करने और गले से चेन छीनने का आरोप
सरैयाहाट। हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़बांक गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मामलों में मारपीट, गाली-गलौज, लज्जा भंग करने और गले से चेन छीनने का आरोप लगाया गया है। दोनों प्राथमिकी में कुल 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पहले मामले में लकड़बांक गांव निवासी कविता देवी के आवेदन पर कांड संख्या 113/26 दर्ज की गई है। उन्होंने अनमोल महामरीक, काली महामरीक, विनोद महामरीक, संगीता देवी, अंजू देवी, निशु देवी, काजल कुमारी, रूपा कुमारी और विक्रम यादव को आरोपी बनाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही लज्जा भंग करने और गले से चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे मामले में इसी गांव की सुनीता देवी के आवेदन पर कांड संख्या 114/26 दर्ज की गई है। उन्होंने दिनेश महामरीक, पीयूष महामरीक, शिवनारायण महामरीक, अनुज महामरीक और आयुष महामरीक के अलावा सरैयाहाट थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी चंदन यादव तथा नोनिया गांव निवासी राहुल यादव को नामजद किया है। सुनीता देवी ने भी आरोपियों पर मारपीट, गाली-गलौज, लज्जा भंग करने और गले से चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि अनुसंधान के बाद ही हो सकेगी।


