देवघर संताल एक्सप्रेस:- विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा योगमाया मानवो मानवोत्थान ट्रस्ट के युग्म बैनर तले देश के कई राज्यों में साप्ताहिक शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगभरो एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज दुमका और देवघर के विजेता विद्यार्थियों के नामों की घोषणा की गई जिन्हें दीनबंधु उच्च विद्यालय में स्थित रवींद्र सभागार में वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, मुख्य अतिथि विश्वभारती विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र राय, आईकन ऑफ झारखंड पुरस्कार विजेता डॉ. जयचंद्र राज, दीनबंधु स्कूल के प्रधानाध्यापक काजल कांति सिकदार एवं अनेकों विद्यालयों के प्राचार्यों के करकमलों से पुरस्कृत किया जायेगा। दुमका जिला से रंगभरो प्रतियोगिता में ग्रुप ए में पीहू प्रिशा, शांभवी व रुचिका आनंद ; ग्रुप सी में सौम्य सौर्य, अनिकेत आनंद एवं ऋषभ राज अपने अपने ग्रूपों में अव्वल रहें। देवघर जिला से ग्रुप ए में आयांश केशरी, प्रिया भारती व राधिका कुमारी ; ग्रुप बी में आरोही गुप्ता, गौतम आनंद व सृजन आनंद ; ग्रुप सी में इशिका कुमारी, सुधीर कुमार व लिपिका कुमारी अपने अपने ग्रुप में अव्वल रहे। ग्रुप बी, मेरा प्रिय शिक्षक निबंध प्रतियोगिता में देवघर जिला से माही सिन्हा, गीतिका भारती व आनंद कुमार ; ग्रुप सी, शिक्षक दिवस निबंध लेखन प्रतियोगिता में देवघर से आराध्या प्रिया, रजनी कुमारी व प्रेम आनंद जबकि दुमका जिला से सौम्य सौर्य, लड्डु कुमार व मुन्ना कुमार जबकि ग्रुप डी, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शीर्षक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में निशा कुमारी, सुजाता कुमारी व कौशल आनंद अपने अपने ग्रुप में अव्वल रहे। इन सभी विद्यार्थियों में दुमका जिला से किंडर रोज प्ले स्कूल की पीहू प्रिशा, सैक्रेड हार्ट स्कूल के सौम्य सौर्य, देवघर जिला से सांदीपनि पब्लिक स्कूल के आयांश केशरी, आशुतोष बालिका उच्च विद्यालय, रोहिणी की आरोही गुप्ता, देवघर बालिका विद्या मंदिर की इशिका कुमारी, माउंट लिटेरा जी स्कूल की माही सिन्हा, गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल की आराध्या प्रिया व रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की निशा कुमारी की प्रविष्टियों को राज्य स्तरीय चयन के लिए प्रेषित की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


