साहिबगंज। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की दो सदस्यीय टीम सड़क मार्ग से बुधवार की सुबह साहिबगंज पहुंची। टीम में अधिवक्ता आतिश कुमार भी शामिल थे। इसके बाद ईडी की टीम वन विभाग गेस्ट हाउज़ पहुंची। फिर वहां से साहिबगंज व्यवहार न्यायालय गई। वहां एडीजे 3 के कार्यालय में दस्तावेजी पड़ताल के बाद कुछ न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े कार्यों को पूरा किया। बताया जा रहा है कि ईडी पत्थर व्यवसायी बच्चू यादव से जुड़े केस को पीएमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कराने की प्रक्रिया में लगी है। इसके बाद ईडी की टीम वापस वैन विभाग के गेस्ट हाउज़ पहुंची। बताया जा रहा है कि इसकी प्रक्रिया में कुछ दिनों का समय लग सकता है। तब तक ईडी की टीम साहिबगंज में रुकेगी। ज्ञात हो कि मामले में सितंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बच्चू यादव जमानत पर रिहा हुए थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


