गुरुवार से लापता था मृतक दोनो भाई आर्यन व राघव
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
राजमहल- राजमहल थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आया है. जहां गंगा नदी में डूबने से दो मासूम सगे भाई की मौत हो गई है.वही दो बालक की हुई मौत के बाद घर व गांव में मातम पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के यौगिचक सरकंडा गांव निवासी सिंटू कुमार चौरसिया मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. वह अपने घर ती साल बाद होली में आया था. गुरुवार को दोपहर से उनके दोनों पुत्र आर्यन कुमार चौरसिया उम्र 9 वर्ष व राघव कुमार चौरसिया उम्र 8 वर्ष लापता था.परिजनो ने दोनो को काफी खोजबीन किया. परंतु किसी प्रकार का कोई पता नहीं चला. लोग इस प्रकार का भी आशंका लग रहे थे कि बाहर से आए हैं. इस क्षेत्र के बारे में नहीं जानकारी है.तो कहीं भटक गए हैं. दोनो बालक का चप्पल गंगा किनारे किसी व्यक्ति ने देख कर घर लालो को सूचना दी.जिसकी सूचना राजमहल थाना पुलिस को भी दिया गया था.मामले की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी गुरुवार की रात में ही गंगा में जाल के माध्यम से बालको की खोजबीन की लेकिन सफलता नही मिली.शुक्रवार को गोताखोर की मदद से दोनो भाई का शव बरामद किया. वहीं परिजनों ने आकर देखा कि उनके घर के दो मासूम सगे भाई आर्यन व राघव का शव है.पुलिस ने दोनों भाई के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल लाया .दोनो के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया गया. वही इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.


