देवघर संताल एक्सप्रेस:-पतंजलि परिवार के द्वारा सावन के दूसरे सोमवारी को भारत स्वाभिमान के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में अंजुला मेंशन होटल के पास अहले सुबह से ही अनवरत पानी, शरबत, फलाहारी में केला, सेब, अमरूद आदि वितरण किया गया, वहीं रविवार को भी रात भर नंदन पहाड़ से तिवारी चौक तक दर्जनों की संख्या में पतंजलि के कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा बोल बम की सेवा करते देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखीसराय के जिला प्रभारी आनंदी मंडल,डॉक्टर अनिल कुमार, समाजसेवी राजकुमार बरनवाल,योग शिक्षक सुबोध कुमार, उमाशंकर ,सुमन,महिला मीडिया प्रभारी मंजू…
Author: Santal Express
देवघर संताल एक्सप्रेस:-खिजुरिया गेट स्थित काँवरिया पथ पर सलूजा गोल्ड व विश्व सनातन वैदिक संघ के द्वारा संयुक्त रूप से लगे निशुल्क सेवा शिविर में दूसरी सोमवारी को भी अनवरत सेवा जारी रही। विश्व सनातन वैदिक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा ने बताया की दुसरे सोमवारी को पाँच हजार से अधिक लोगों के बीच मिठाई, फल, सरबत व शीतल जल का वितरण किया गया। साथ ही दर्द निवारक स्प्रे व दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस दौरान विश्व सनातन वैदिक संघ व द मार्वल फाउंडेशन के सदस्यों ने बारी-बारी से आकर दिन रात सेवा दे रहे हैं। दुसरे…
देवघर संताल एक्सप्रेस:- राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के अवसर पर खाने-पीने की सामग्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी टीम द्वारा स्थाई खानपान की दुकानों तथा अस्थाई ढाबों, रेस्टोरेंट व होटल दुकानों का निरीक्षण किया। इन खाद्य सामग्री विक्रेताओं की दुकानों से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। इन सैम्पल को गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। साथ ही लैब की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
देवघर। नगर थाना इलाके के अम्बेडकर चौक स्थित लाइब्रेरी के पास एक युवक के गले से चांदी का चेन छिनतई करते एक संदिग्ध को पकड़ कर श्रावणी मेला में ड्यूटी कर रहे जवानों ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसका एक अन्य साथी चेन लेकर फरार होने में सफल रहा। हिरासत में लिया गया संदिग्ध कुंडा थाना इलाके का रहने वाला है। वह पूर्व में भी कई अपराध के संगीन मामले में जेल जा चूका है। बताया जाता है कि होंडा शोरूम में कार्यरत एक प्राइवेट बैंक के फाइनेंस कर्मी अपने एक साथी के साथ बाइक से लाइब्रेरी…
हंसडीहा। मानिकचंद्र हत्याकांड मामलें में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों गिरफ्तार आरोपी बभनखेता गांव निवासी किनु मिर्धा व उसके पुत्र अशोक मिर्धा है। इधर सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला मंत्री शंभु मोहली के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुष हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए हंसडीहा थाना पहुँच प्रदर्शन किया जहां पुलिस द्वारा लोगों को बतलाया गया कि घटना में संलिप्त दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है जांच जारी है शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे…
जरमुंडी प्रतिनिधि सावन की दूसरी सोमवारी पर संख्या बाबा बासुकीनाथ धाम में भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए श्रद्धालु भक्तों का जनशैलाब उमड़ा। दूसरी सोमवारी पर बाबा बासुकीनाथ मंदिर रात्रि 2:15 पूर्वाह्न पर खोला गया। मंदिर के कपाट खुलने पर रात्रि श्रृंगार पूजन के अवशिष्टों को हटाकर गर्भगृह की सफाई हुई और पूर्वाह्न 2:45 पर भोलेनाथ की षोडशोपचार सरकारी पुरोहित पूजा संपन्न हुई। इसके बाद पूर्वाह्न 3:00 बजे तक पंडा पुरोहितों द्वारा कांचा जल से पूजा अर्चना के साथ बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर के बरामदे में अरघा लगाकर शिवभक्तों के लिए मंदिर परिसर को खोल दिया गया। सोमवार…
जरमुंडी । मामला बेलगुमा-बासुकीनाथ रोड की है,सोमवार को कुछ कांवरिया बासुकीनाथ मंदिर जल चढ़ाने पैदँ आ रहे थे। बेलगुमा रोड पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पैदल कांवरियों को मंदिर की ओर जाने से रोक दिया। कड़कती तेज धूप से हलकान कांवरियों को आगे जाने से रोक दिए जाने पर निराश कांवरियों ने पुलिस बैरिकेडिंग के सामने रोड पर ही भोलेनाथ को जल डालकर अर्पित कर दिया। देवतुल्य कांवरिया! की यह संज्ञा कभी सरकार और प्रशासन की ओर से दी गई थी,किन्तु यह संज्ञा उस समय बासुकीनाथ में धूमिल हो गई। जब कुछ ड्यूटी पर तैनात कर्मी के चलते कांवरिया भोलेबाबा पर…
संताल एक्सप्रेस संवाददाता मधुपुर : हर साल की भांति इस साल भी अखिल भारतीय मध्यादेशीय वैश्य सभा द्वारा बाबा गणिनाथ बोल बम निःशुल्क सेवा शिविर कांवरियों की सेवा को तैयार है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले मे उतर वाहिनी गंगा सुल्तानगंज से कांवर गंगा जल भरकर 108 किमी की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के मनोकामना लिंग पर जलार्पण करते हैं। कांवरियों की सेवा में उन्हें थकान से निजात दिलाने के लिए बोल बम रास्ते खजुरिया में सावन की दूसरी सोमवारी पर अखिल भारतीय मध्यादेशीय वैश्य सभा द्वारा बाबा गणिनाथ बोल बम निःशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन दीप जलाकर अतिथियों…
रांची । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) सह राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, सभी रेंज आईजी, सभी डीआईजी, सभी उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक/ पुलिस अधीक्षकों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को भी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं मतदाता सूची के प्रकाशन संबंधी गतिविधियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए। उनके द्वारा आज निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…
रांची । बांग्लादेशी घुसपैठ और मुस्लिम तुष्टिकरण के मामले को लेकर विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन भी विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर दिखी।बीजेपी ने इस मामले पर सदन के अंदर और सदन के बाहर दोनों जगहों पर कड़ा विरोध किया।इस मामले पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या कम होती जा रही है और बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करते जा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे क्षेत्र में बांग्लादेशी घुसपैठी कब्जा जमा के बैठे हुए हैं इससे बेटी माटी रोटी तीनों खतरे…



