देवघर संताल एक्सप्रेस:-पतंजलि परिवार के द्वारा सावन के दूसरे सोमवारी को भारत स्वाभिमान के संरक्षक संजय मालवीय एवं जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी के नेतृत्व में अंजुला मेंशन होटल के पास अहले सुबह से ही अनवरत पानी, शरबत, फलाहारी में केला, सेब, अमरूद आदि वितरण किया गया, वहीं रविवार को भी रात भर नंदन पहाड़ से तिवारी चौक तक दर्जनों की संख्या में पतंजलि के कर्मठ कार्यकर्ताओं के द्वारा बोल बम की सेवा करते देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लखीसराय के जिला प्रभारी आनंदी मंडल,डॉक्टर अनिल कुमार, समाजसेवी राजकुमार बरनवाल,योग शिक्षक सुबोध कुमार, उमाशंकर ,सुमन,महिला मीडिया प्रभारी मंजू बरनवाल,आरती मिश्रा, ज्योति बरनवाल, सुनीता, नेहा, आदित्या कुमारी आदि ने सहयोग किया, जिला अध्यक्ष त्यागी ने कहा कि बाबा नगरी में देवतुल्य कांवरियों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पूजा है उन्होंने बताया कि पतंजलि के सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह सेवा अनवरत जारी रहेगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


