रांची । झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार काे विदाई दी गई। अब वो महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल के रूप में रांची में अपने विदाई दिवस पर सीपी राधाकृष्णन ने राज्य के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि राज्यपाल के रूप में झारखंड की पवित्र भूमि और लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। कभी नहीं भूलूंगा। जीवन भर इसे संजोकर रखूंगा और हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहूंगा। सीपी राधाकृष्णन ने एक्स पर लिखा है, “जोहार झारखंड! झारखंड के राज्यपाल के रूप…
Author: Santal Express
रांची । झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन मंगलवार काे झारखंड से विदा हो रहे हैं। उनकी विदाई से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन में उनसे मुलाकात की। इस दौरान उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ मौजूद थीं। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन झारखंडवासियों को सदैव मिलता रहेगा। सीपी राधाकृष्णन झारखंड से विदा होंगे। उन्हें महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। इस मुलाकात के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता,…
नई दिल्ली । भारत में सोने की मांग में गिरावट आई है। सोने की मांग में यह गिरावट कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि के कारण दर्ज हुई है। अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग पांच फीसदी घटकर 149.7 टन रह गई है। हालांकि, इस दौरान देश में सोने का कुल आयात आठ फीसदी बढ़कर 196.9 टन रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 182.3 टन था। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल-जून 2024 तिमाही में सोने की मांग घटकर 149.7 टन रह गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 158.1 टन…
गिरिडीह । झपटामार कर सरेआम राहगीरों से नकदी और आभूषण की छिनैती करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा है। बताया गया कि अलीमुद्दीन अंसारी उर्फ बसु को गिरिडीह के गांडेय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलीमुद्दीन अंसारी के पास से जब्त लोडेड सेमीऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक मैग्जीन और तीन मोबाइल भी जब्त हुए हैं। पूछताछ में गिरफ्तार अलीमुद्दीन अंसारी ने कबूला कि वो इसी हथियार से कुछ दिन पहले जामतड़ा के नारायणपुर थाना इलाके में एक महिला से छिनैती की घटना के साथ कई और अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इधर,…
सरायकेला । चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो-राजखरसावां स्टेशन के बीच बीते सोमवार की रात करीब 3.45 बजे हावड़ा-मुंबई ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारियों के अलावा सरायकेला तथा चाईबासा जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर राहत कार्य मे जुटे हैं। हादसे के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने सरायकेला डीसी को घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही उन तक हर जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हुए सूचना देने का निर्देश दिया गया है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद पश्चिम सिंहभूम…
लखनऊ । उप्र विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सपा की सदस्य डॉ रागिनी सोनकर ने महिलाओं व बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर सवाल उठाया। इस पर नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि 2016 की तुलना दहेज की घटना 23-24 में 17.5 फीसद कमी आई है। बलात्कार में 25.30 फीसद की कमी है। लेकिन 17 से 2024 में देखे तो महिला एवं बाल उत्पीड़न 24402 अभुयुक्त को सजा दिलाई गई।2022 2024 के मध्य 16718 को सजा दी गयी। उन्होंने कहा कि…
वाराणसी। गंगा की लहरें फिर उफनने लगी है। बढ़ रहे जलस्तर के चलते घाटों का सम्पर्क मार्ग डूब गया है। घाटों का सम्पर्क मार्ग जल में सामने से लोग आने-जाने के लिए गलियों का सहारा ले रहे हैं। गंगा में बढ़ाव से दशाश्वमेधघाट पर होने वाली गंगा आरती का स्थान भी बदलना पड़ा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र ने बताया कि अपने निर्धारित स्थान से दस फीट पीछे मां गंगा की आरती सोमवार शाम को की गई। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे मां गंगा का जलस्तर दशाश्वमेध घाट के ऊपर आएगा। वैसे-वैसे आरती का स्थान परिवर्तित होता रहेगा।…
नई दिल्ली । वकीलों के लिए एक राहत भरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया और राज्यों के बार काउंसिल वकीलों के रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में हजारों रुपये नहीं वसूल सकते । चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि एडवोकेट एक्ट के मुताबिक वकीलों से उनके रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 750 रुपये और एससी-एसटी वर्ग के लिए 125 रुपये हैं। ऐसे में बार काउंसिल इससे ज्यादा रजिस्ट्रेशन फीस नहीं वसूल सकते । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एडवोकेट एक्ट की धारा 24((1) (एफ) के मुताबिक किसी…
नई दिल्ली । द हंस फाउंडेशन ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के अधीनस्थ राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीआईडी) के साथ साझेदारी में मंगलवार को अपनी मोबाइल थेरेपी बसें लॉन्च कीं। इन पांच मोबाइल थेरेपी बसों के माध्यम से नोएडा, गाजियाबाद, कोलकाता, मुंबई में हाशिए पर रह रहे समुदायों के दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। प्रत्येक मोबाइल थेरेपी बस (इससे लगभग 14 हजार दिव्यांग लोगों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने का लक्ष्य है) को पूंजीगत व्यय और बुनियादी ढांचे के लिए 2 करोड़ रुपये के प्रारंभिक व्यय की आवश्यकता होगी। इस कार्यक्रम के तहत थेरेपी बस के रख…
कोलकाता । पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को एक बार फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। हाल ही में पार्टी की विभिन्न अहम गतिविधियों में उनकी सक्रियता से इस तरह की अटकलें तेज हो गई हैं। दिलीप घोष के समर्थक इस संभावना को लेकर काफी उत्साहित हैं। बंगाल भाजपा के एक वरिष्ठ नेता जो लगातार केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं, ने बताया कि दिलीप दा को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। दिलीप घोष ने कुछ समय पहले कहा था कि यदि उन्हें पार्टी में कोई विशेष जिम्मेदारी…



