Author: Santal Express

दुमका-पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा संताल परगना के बैनर तले केंद्रीय अध्यक्ष असीम कुमार मंडल के अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत  मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय महाधरना दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आये सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। महाधरना को संघर्ष मोर्चा के संरक्षक दिवाकर महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव, वरीय नेता राधेश्याम वर्मा, जयकांत कुमार, महासचिव दयामय माजी, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष शिवनारायण दर्वे, बिहारी यादव मधु अली कोषाध्यक्ष अजीत मांझी उपाध्यक्ष इंद्राकांत यादव, प्रेम केशरी, जामा प्रखंड अध्यक्ष गौतम दर्वे, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष प्रमुख मरीक, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल, संजीव कुमार…

Read More

जरमुंडी -राजकीय श्रावणी मेला के दौरान बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मासव्यापी श्रावणी मेला के नौवें दिन सावन कृष्ण दशमी के उपलक्ष्य पर मंगलवार को श्रद्धालु भक्तों का शैलाब सा उमड़ पड़ा। भक्तों की भीड़ को लेकर दूसरी मंगलवारी पर भी बाबा बासुकीनाथ मंदिर और माता पार्वती मंदिर में अरघा लगाया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को कतारबद्ध कांवरियों की भीड़ बासुकीनाथ मंदिर में दिनभर जुटी रही। मंगलवार को बासुकीनाथ मंदिर करीब 2: 20 बजे पूर्वाह्न पर खुला।मंदिर की साफ सफाई के बाद प्रभात कालीन पूजा 2 :48 से…

Read More

जरमुंडी । देवघर बासुकीनाथ मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी भवन के समीप मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु के पास से मिले ड्राईविंग लाईसेंस व अन्य कागजात के अनुसार उसकी पहचान बिनोद पासवान (उम्र करीब 35.वर्ष) पिता बलराम पासवान, ग्राम शाहपुर,थाना हरपुर तारापुर, जिला मुंगेर बिहार निवासी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाईक पर बिनोद व उसके साथ दो अन्य साथी सवार थे। तीनों बासुकीनाथ जलार्पण करने आ रहे थे। इसी क्रम में जरमुंडी बीआरसी के समीप त्रिदेव बस…

Read More

दुमका। झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर नौ सूत्री मांगो की पूर्ति को लेकर पूर्व घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल मंंगलवार को नवें दिन भी जारी रही। इससे समाहरणालय स्थित विभिन्न कार्यालय यथा जिला सामान्य शाखा, जिला विधि शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला भू-अर्जन कार्यालय, साहाय्य शाखा, जिला  सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला स्थापना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला योजना शाखा, जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत राज कार्यालय, जिला अभिलेखागार,जिला निर्वाचन कार्यालय  एल.आर.डी.सी. का कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड एवं अंचल कार्यालयों में भी काम-काज पूर्णतया ठप रहा। इस हड़ताल का समर्थन विभिन्न विभागीय संगठनों तथा क्षेत्रीय राजनीतिक प्रतिनिधियों…

Read More

दुमका। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी तीन दिवसीय संथाल दौरे पर कल सुबह पाकुड़ और फिर देर शाम दुमका परिसदन पहुंचेंगे। श्री मरांडी बुधवार को संथाल दौरे पर पाकुड़ जिला के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे । उसके उपरांत सड़क मार्ग से दुमका परिसदन पहुंचेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक चर्चा करेंगे। उनका रात्रि विश्राम दुमका परिसदन में होगा। गुरुवार को भाजपा जिला के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके उपरांत देर शाम दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन से रांची प्रस्थान करेंगे।

Read More

मसलिया: सरकारी तंत्र व सरकारी विभाग लोगों की सुख सुविधाओं के लिए उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं धरातल पर लाती है. उन्हें लगता है कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें सहूलियत होगी लेकिन कुछ असामाजिक तत्व लोगों की इन सुख सुविधाओं में खलल डालते हैं. ताजा मामला मसलिया प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र कठलिया पंचायत के सीतपहाड़ी गांव के पास का है. जहां इस गांव के सीतपहाड़ी मकरामपुर सड़क के किनारे पहाड़ी के नीचे असामाजिक तत्वों के द्वारा पेय जलापूर्ति पाइप को क्षतिग्रस्त कर लीकेज कर दिया गया है जिससे विगत 12 दिनों से लगातार…

Read More

संताल एक्सप्रेस संवाददाता पाकुड़। पिछले दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड राज्य के एक अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल के छः जिले, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी (केंद्र शासित प्रदेश )बनाने से संबंधित बयान दिया था। इस बयान से निशिकांत दुबे के खिलाफ झारखंड  पूरी उबाल पर है।  मंगलवार को दिए गए झारखंड विरोधी बयान के विरोध में  जिले भर के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुष पूजा स्थित झामुमो कार्यालय से विशाल आक्रोश मार्च निकाल कर भाजपा के सांसद  निशिकांत दुबे के विरोध किया गया।…

Read More

सरायकेला । दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत बड़ाबम्बो-राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटोबेड़ा गांव के समीप हावड़ा-मुम्बई रेलखंड पर मंगलवार तड़के हुए रेल हादसे में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को राज्य सरकार ने दो-दो लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे का जायजा लेने पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उनके साथ परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने घटना पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर…

Read More

मुंबई  । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादूकोण प्रेग्नेंसी के बाद से फिल्मों से दूर हैं। इस वक्त सिर्फ और सिर्फ अपना और होने वाले बेबी का ख्याल रख रही हैं। फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दूसरे स्टार्स की तरह क्या डीपी भी डिलिवरी के बाद जल्द काम पर लौटेंगी। आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो खबर है कि वह जल्द काम पर नहीं लौटने वाली हैं। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सिंतबर में वह अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं। अपने होने वाले बेबी के लिए उन्होंने…

Read More

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा के लिए खूनखराबे और मारधाड वाले एक्शन सीन शूट कर रही है, जिसमें वे एक्टर बॉबी देओल के साथ भिड़ती नजर आएंगी। आजकल आलिया वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म अल्फा को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन सीन करेंगी। आलिया और बॉबी का एक्शन सीन मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में शूट किया जा रहा है और इसे पूरा होने में चार दिन से ज्यादा का समय लगेगा। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में अपनी दमदार एक्टिंग से वाहवाही बटोरने के बाद अब बॉबी अल्फा…

Read More