जरमुंडी । देवघर बासुकीनाथ मुख्य सड़क मार्ग पर जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरसी भवन के समीप मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु के पास से मिले ड्राईविंग लाईसेंस व अन्य कागजात के अनुसार उसकी पहचान बिनोद पासवान (उम्र करीब 35.वर्ष) पिता बलराम पासवान, ग्राम शाहपुर,थाना हरपुर तारापुर, जिला मुंगेर बिहार निवासी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार एक ही बाईक पर बिनोद व उसके साथ दो अन्य साथी सवार थे। तीनों बासुकीनाथ जलार्पण करने आ रहे थे। इसी क्रम में जरमुंडी बीआरसी के समीप त्रिदेव बस के धक्के से बिनोद गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि दो अन्य उसके साथी भी घायल हो गए। बिनोद की बाईक संख्या बीआर 08डी 5770 त्रिदेव बस के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद सड़क किनारे बुरी तरह घायल विनोद काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा उसके साथी भी घायल होने से बेसुध थे स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता बबलू कुमार और अन्य ग्रामीणों ने उसे टेंपो से जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया। सीएचसी से दुमका ले जाने के क्रम में बिनोद पासवान की मौत हो गई। सड़क दुर्घटना को लेकर जरमुंडी थाना पुलिस ने त्रिदेव बस और क्षतिग्रस्त बाइक को को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है । मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


