संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। पिछले दिनों लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा झारखंड राज्य के एक अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल के छः जिले, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरीटरी (केंद्र शासित प्रदेश )बनाने से संबंधित बयान दिया था। इस बयान से निशिकांत दुबे के खिलाफ झारखंड पूरी उबाल पर है। मंगलवार को दिए गए झारखंड विरोधी बयान के विरोध में जिले भर के झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुष पूजा स्थित झामुमो कार्यालय से विशाल आक्रोश मार्च निकाल कर भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे के विरोध किया गया।
आक्रोश मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने निशिकांत दुबे मुर्दाबाद, निशिकांत दुबे होश में आओ, भारतीय जनता पार्टी हाय-हाय, निशिकांत दुबे झारखंड छोड़ो सहित अन्य नारे लगाकर कड़ा विरोध जताया। और बिरसा चौक के समीप भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का पुतला दहन कर किया गया।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं बंगाल के कुछ हिस्से को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के संबंध में बयान दिया गया है। इस बयान से भाजपा की झारखंड विरोधी मानसिकता साफ झलकती है। झारखंड के आदिवासी मूलवासी ऐसे बयान को कतई बर्दाश्त नही करेंगे।झारखंड की जल जंगल जमीन की लड़ाई को झामुमो ने हमेशा से दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में लड़ा है और आज भी हम इन विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध करते है। विरोध जताने वाले में मुख्य रूप से जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे सहित अन्य ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की इस झारखंड विरोधी मानसिकता की कड़े शब्दों में निंदा की है।मौके पर जिप अध्यक्षा जुली ख्रिस्टमुनी हेम्बरम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, युवा जिला सचिव उमर फारूक, मुकेश सिंह इशाक अंसारी,मिथलेश घोष सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो:-
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


