देवघर। नगर थाना इलाके के अम्बेडकर चौक स्थित लाइब्रेरी के पास एक युवक के गले से चांदी का चेन छिनतई करते एक संदिग्ध को पकड़ कर श्रावणी मेला में ड्यूटी कर रहे जवानों ने नगर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं उसका एक अन्य साथी चेन लेकर फरार होने में सफल रहा। हिरासत में लिया गया संदिग्ध कुंडा थाना इलाके का रहने वाला है। वह पूर्व में भी कई अपराध के संगीन मामले में जेल जा चूका है। बताया जाता है कि होंडा शोरूम में कार्यरत एक प्राइवेट बैंक के फाइनेंस कर्मी अपने एक साथी के साथ बाइक से लाइब्रेरी की ओर से जा रहा था। सड़क पर भीड़ रहने के दौरान वह बाइक धीरे धीरे चला रहा था उसी दौरान दो युवक उसके नजदीकी पहुंचा और चेन छिन कर फरार होने लगा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनक श्रावणी मेला में तैनात पुलिस कार्मियों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया। उसका दूसरा साथी भाग गया।
सूचना मिलते ही नगर पुलिस घटना स्थल पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाना ले आई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस संदिग्ध से पूछताछ करने में जुटी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


