Author: Santal Express

देवघर संताल एक्सप्रेस:- सोमवार को सखी सहेली की बहने का मासिक बैठक निजी आवास में किया गया. जहां सर्व समिति से सभी बहनों ने दुर्गा पूजा में झिझिया उत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा सखी सहेली की बहने इस नवरात्रि में अटल पार्क में झिझिया उत्सव मनाएगी मासिक बैठक में मुख्य रूप से नीतू देवी, सुलोचना देवी, प्रज्ञा झा ,विजया सिंह, कुसुम सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, मौसमी मुखर्जी ,प्रेमलता बरनवाल, सरिता बरनवाल, बिना मंडल ,रेणुका बरनवाल, सविता मिश्रा, उमा गुप्ता उपस्थित थी।

Read More

देवघर संताल एक्सप्रेस:-झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयुक्त सचिव सूरज झा ने नव पदस्थापित देवघर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार से योगदान करने के बाद औपचारिक मुलाकात कर बाबानगरी देवघर में उनका स्वागत किया व उन्हें पुष्प भेंट किया। इस दौरान सूरज ने श्री कुमार से विभिन्न मुद्दों पर बात किया व देवघर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। साथ ही उन्होंने बाबा मंदिर के कई मुद्दों पर भी चर्चा किया। मुलाकात के पश्चात सूरज ने कहा कि नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी काफी युवा है। इनके कार्यशैली व जोश का लाभ निश्चित रूप से देवघर को मिलेगा। अनुमंडल पदाधिकारी…

Read More

सारठ । बीते दिनों सड़क दुर्घटना में सारठ प्रखंड स्थित अलुवारा पंचायत के लखना गांव निवासी पत्रकार जयदीप तिवारी की माता के निधन से मर्माहत द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के एक प्रतिनिधि मंडल ने उनके आवास पहुंचकर मुलाक़ात की और आर्थिक सहायता प्रदान किया. द प्रेस क्लब ऑफ देवघर के संयुक्त सचिव अनूप कुमार राय राय के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्य मिनहाज राही, इम्तियाज अंसारी,गौरव जयसवाल,युगल प्रसाद यादव समेत रवि रंजन, अमित कुमार राउत ने शोक संतप्त पत्रकार को भरोसा दिलाया कि, दुःख की इस घड़ी में सभी पत्रकार उनके साथ खड़ा है.

Read More

उधवा।उधवा सीओ पावन कुमार ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हाल जाना।इस दौरान उन्होंने ने दक्षिण पलाशगाछी, पश्चिमी प्राणपुर, पूर्वी प्राणपुर पंचायत एवं श्रीधर दियारा पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर उनके हाल-चाल जाना। इस दौरान कई गांवों में बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर घर में पानी घुसने से किस तरह से खाना पीना तैयार कर रहे है, जानकारी प्राप्त किया। लोगों ने बाढ़ से हो रहा समास्याओं से सीओ को अवगत कराया। इस दौरान उधवा सीओ पवन कुमार ने बाढ़ग्रस्त लोगों को…

Read More

उधवा। उधवा प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष बाढ़ की संभावना खत्म होने के साथ अचानक एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। गंगा के जल स्तर में अचानक एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। महज़ पांच दिनों में पिछले बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेत खलिहान, घर द्वार सब जगह पानी ही पानी नज़र आने लगा है।प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी, पश्चिमी प्राणपुर, पूर्वी प्राणपुर, श्रीधर दियारा सहित अन्य पंचायत में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है। बानू टोला टापू, मोहम्मद टोला, चामाग्राम, नया टोला कमार टोला सहित अन्य गांव में बाढ़ का पानी घुस गया…

Read More

साहिबगंज: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर दियारा में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुधीर चौधरी का तीन वर्षीय पुत्र राहुल कुमार घर में लकड़ी के मचान पर सो रहा था। इसी दौरान पानी में गिर कर डूब गया। मचान पर बच्चे को ना पाकर मां ने चीख-पुकार मचाई। जिसके बाद उसे मचान के नीचे पानी से निकला गया। आननफानन में सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर…

Read More

साहिबगंज। सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा चालू कराने व स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर युवा समाजसेवी प्रशांत शेखर की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। सोमवार को प्रशांत के साथ प्रमोद झा भी भूख हड़ताल पर रहे। सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर के समीप प्रशांत शेखर ने कहा कि डॉक्टरों के अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप रखने से आज भी सैंकड़ों मरीज बिना इलाज के लौट गए। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस संदर्भ में डीसी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। वहीं जनता के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। भूख हड़ताल में…

Read More

परिजनों की उपस्थिति में फूलमुनी के दफ़न शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा परिजन ने लगाया प्रेम प्रसंग में फूलमुनी का हत्या का आरोप काठीकुण्ड। पुलिस प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफ़न शव को सात दिनों बाद निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर को जरमुंडी थाना क्षेत्र के धमनचीपा गांव की दुलारी मुर्मू ने अपनी बेटी फूलमुनी सोरेन की हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर लगाते हुए एसपी दुमका को लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के मुताबिक फूलमुनि और काठीकुण्ड थाना क्षेत्र के कोदालछोला निवासी फिलीप के बीच एक साल से…

Read More

गोपीकांदर। लिट्टीपड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने गोपीकांदर स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता के साथ बैठक किया। विधायक ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम होने वाले है इसको लेकर गोपीकांदर प्रखंड से झामुमो पार्टी कार्यकर्ता तथा समर्थकों को कार्यक्रम में ले जाने तथा वापस लाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही वाहनों की व्यवस्था से संबंधित चर्चा की गई। इसके लिए वाहनों में संबंधित कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा गया है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, जिप सदस्य निशा सबनम…

Read More

गोपीकांदर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन यात्रा सोमवार को गोपीकांदर प्रखंड पहुंचा गोपीकांदर प्रखंड के कल्याणपुर , खरौनी बाजार, दलदली एवं गोपीकांदर सहित सातों शक्ति केंद्रों में परिवर्तन यात्रा रथ की जोरदार स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा रथ में सवार गोड्डा विधायक अमित मंडल, भाजपा नेता दुर्गा मरांडी सुफल मरांडी, दानिएल किस्कू, बाबूधन मुर्मू, साहेब हांसदा एवं माईनो मुर्मू का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी को फुलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया। गोड्डा विधायक अमित मंडल ने उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान झामुमो एवं कांग्रेस की गठबंधन भ्रष्टाचारी सरकार को…

Read More