गोपीकांदर। लिट्टीपड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने गोपीकांदर स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता के साथ बैठक किया। विधायक ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को भोगनाडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम होने वाले है इसको लेकर गोपीकांदर प्रखंड से झामुमो पार्टी कार्यकर्ता तथा समर्थकों को कार्यक्रम में ले जाने तथा वापस लाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही वाहनों की व्यवस्था से संबंधित चर्चा की गई। इसके लिए वाहनों में संबंधित कार्यकर्ता को दायित्व सौंपा गया है। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, जिप सदस्य निशा सबनम हांसदा, विधायक प्रतिनिधि लखीचंद मंडल, झामुमो नेत्री पोलिना मुर्मू, प्रखंड सचिव सुलेमान हांसदा मीडिया प्रभारी निजु मंडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता हराधन पाल, ज्योतिष बास्की, माइकिल हेंब्रम, ननमिथयास मुर्मू, अमरनाथ भगत, विष्णु भगत, बदरूल शेख, अमित सिंह, दिवान मरांडी सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


