उधवा। उधवा प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष बाढ़ की संभावना खत्म होने के साथ अचानक एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। गंगा के जल स्तर में अचानक एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। महज़ पांच दिनों में पिछले बार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। खेत खलिहान, घर द्वार सब जगह पानी ही पानी नज़र आने लगा है।प्रखंड के दक्षिण पलाशगाछी, पश्चिमी प्राणपुर, पूर्वी प्राणपुर, श्रीधर दियारा सहित अन्य पंचायत में बाढ़ का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है। बानू टोला टापू, मोहम्मद टोला, चामाग्राम, नया टोला कमार टोला सहित अन्य गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसके कारण एक बड़ी आबादी प्रभावित हो रहें हैं। फिलहाल गंगा नदी की जल स्तर लगातार बढ़ रही है। जिस रफ्तार से गंगा में जल की स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। आशंका जताई जा रही है कि विस्तृत क्षेत्र में बड़े पैमाने में बाढ़ हो सकती है।इसके लिए समय रहते शासन और प्रशासन को चौकन्ना रहने की जरुरत है। बाढ़ग्रस्त लोगों प्रभावित क्षेत्र से दूसरे सुरक्षा स्थानों पर रखने की व्यवस्था करने की आवश्यकता है। साथ ही किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयार की जरूरत है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


