Author: Santal Express

जामा। थाना क्षेत्र के महारो के समीप स्थित चेक डैम में डूबे युवक के शव को सोमवार को जामा थाना पुलिस की निगरानी में स्थानीय मछुआरों ने डैम से बाहर निकाल लिया| ज्ञात हो कि रविवार को बासुकीनाथ के पांच युवक महारो के पास स्थित चेक डैम में स्नान करने गए थे। नहाने के लिए सभी पांच युवक डैम में उतरे, लेकिन उनमें से चार युवक बाहर निकले, एक युवक पानी के अन्दर रह गया| जिसकी डैम में डूबने से मौत हो गई । युवक को खोजने में परिजन, स्थानीय नागरिक और जामा थाना पुलिस विफल रहे| तत्पश्चात पुलिस को…

Read More

कांग्रेस की बैठक में जरमुंडी से विधानसभा प्रत्याशी के चयन पर हुई चर्चा बैठक में विस चुनाव लड़ने के इच्छुक पांच प्रत्याशी के नामों की अनुशंसा जरमुंडी । कांग्रेस की बासुकीनाथ नगर कमेटी की एक बैठक नगर अध्यक्ष रोहित रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुबोध पंडा पिंकू मौजूद थे।बैठक के दौरान बासुकीनाथ नगर क्षेत्र में बूथ कमेटी को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जरमुंडी विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक कुल पांच संभावित उम्मीदवारों…

Read More

जरमुंडी । भाद्रपद कृष्ण षष्ठी के उपलक्ष्य पर सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर बासुकीनाथ मंदिर और मंदिर परिसर के बाहर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था थी। राज्यपाल संतोष गंगवार अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिन के करीब 2:00 बजे बासुकीनाथ मंदिर पहुंचे। बासुकीनाथ मंदिर पहुंचने पर फौजदारी दरबार में स्थानीय तीर्थपुरोहितों ने स्वस्ति वाचन पूर्वक राज्यपाल संतोष गंगवार से संकल्प कराकर भगवान नागेश की विधि विधान से षोडशोपचार पूजा अर्चना करवाई। भोलेनाथ की पूजा के बाद पंडित राजेश झा सारंग…

Read More

संवाददाता नाला(जामताड़ा) — महुलबना पंचायत अंतर्गत जियार झारना क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर फाइनल मैच का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य बंदना देवी ने बाॅल उछालकर कर की।इस दौरान उद्घाटन मैच सोटकी एवं सालपातड़ा टीम के बीच खेला गया। जबकि फाइनल मैच बांदाजोरिया बनाम बास्की स्टार के बीच खेला गया।  जिसमें बांदा जोरिया विजेता तथा बास्की स्टार उपविजेता घोषित हुए। इस दौरान विजेता को 2000 ₹राशि  ट्राॅफी तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को 1800₹ ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया गया तथा खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद…

Read More

 कुंडहित (जामताड़ा) । आगामी विधानसभा चुनाव के पहले गांव के सड़क निर्माण कार्य पुरा नही होने पर विधानसभा चुनाव में वोट होगी बहिस्कार को लेकर सोमवार ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओं को सौपे। ग्रामीणों ने 91 ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन बीडीओ को देते हुए कहा आगामी विधानसभा चुनाव के पहले गांव के सड़क पक्कीकरण नही होने पर विधानसभा चुनाव बहिस्कार किया जायेगा। बीडीओ के आवेदन देते हुए कुंडहित प्रखंड के अम्बा पंचायत के मुखिया दुलुसिंह टुडुु, पंचायत समिति सुकुमार वाउरी, वार्ड सदस्य सालेग्राम माजि चरण यादव सहित ग्रामीण बिमल माजि, सुशिल माजि, साधन मंडल, मनोज घोष, अनुप मंडल,…

Read More

जामताड़ा : आजसू पार्टी का झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा सोमवार को दूसरे दिन पबिया पहुंचा जहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े  के साथ यात्रा  का भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल केंद्रीय महासचिव सह स्थानीय नेता तरुण गुप्ता और अपने तार्किक भाषणों से मुस्लिम समुदाय के बीच पैठ बनाने के लिए जामताड़ा पहुंचे आजसू प्रदेश महासचिव नजरुल हसन हाशमी का लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। पबिया में आयोजित जनसभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि 35 साल के कुसशासन को बदलने का आज समय आया गया है। स्थानीय कांग्रेस नेता…

Read More

जामताड़ा : परिवर्तन यात्रा के तैयारी के निमित्त सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा के ग्रामीण एवं नगर के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नवादा ( बिहार) के सांसद एवं क्लस्टर  प्रभारी विवेक ठाकुर उपस्थित हुए। साथ में तीनों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा के द्वारा झारखंड में भ्रष्ट और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार को हटाकर राज्य का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनाने का संदेश घर-घर पहुंचाया जाएगा। बैठक को…

Read More

संवाददाता नाला (जामताड़ा)–कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत SEMO  के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में नाला सीएचसी अंतर्गत विभिन्न गांव में खोजी दल के द्वारा संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।मालूम हो कि इस संबंध में नोडल चिकित्सक डॉ रामकृष्ण बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि नाला प्रखंड क्षेत्र में संदिग्ध कुल 569 मरिज का खोजी दल द्वारा चिन्हित किया गया है। प्रथम चरण 28 अगस्त से 13 सितंबर तक था पून: विभाग द्वारा समय सीमा को बढ़ाया गया है जिसमें 18 सितंबर से 28 सितंबर तक खोजी दल द्वारा सर्वेक्षण व संभावित संदिग्ध मरीजों की…

Read More

पथरगामा प्रतिनिधि :  प्रखंड अंतर्गत महादेव किता में गोड्डा विधानसभा के खेतोरी समाज की एक आवश्यक बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदीप सिंह पूर्व मुखिया लखनपहाड़ी पंचायत ने की। बैठक में विगत तीन विधानसभा चुनाव में खेतोरी समाज के द्वारा भारी मतदान कर स्वर्गीय रघुनंदन मंडल एवं वर्तमान विधायक को दो बार मतदान कर विधायक बनाने में महती भूमिका समाज के लोगों ने किया बदले में  विधायक के द्वारा खेतोरी समाज को पद से, प्रतिष्ठा से सम्मान से एवं विकास कार्यों से दूर रखा गया । यहाँ तक की मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भी विकास कार्यो में कहीं भी…

Read More

हनवारा संवाददाता : थाना क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध महुआ शराब के निर्माण व बिक्री पर रोक लगाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। खासकर विस्वासखानी एंव चकचामु मे महुआ शराब का निर्माण व् बिक्री बड़े पैमाने पर हो रही है। इस पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में  नाकाम साबित हो रहा है। खासकर हनवारा थाना के विशवाखानी एव चकचामु में इन दिनों खुले आम अवैध रूप से महुआ शराब के निर्माण व् बिक्री का धंधा चल रहा है शाम ढलने के बाद बिहार से असामाजिक तत्वों द्वारा जमावड़ा लग जाता है खासकर विश्वास खानी…

Read More