Author: Santal Express

संताल एक्सप्रेस संवाददाता अमड़ापाड़ा(पाकुड़) । थाना क्षेत्र के अमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोयला परिवहन सड़क पर पोचइबेड़ा गाँव के समीप सोमवार को कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पोचईबेड़ा गांव निवासी चुंडा टुडू (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोयला परिवहन को बंद कर सड़क जाम कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा, एसआई अरविंद कुमार मंडल, एसआई रामप्रताप सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना को लेकर…

Read More

रांची । झारखंड हाई कोर्ट ने विधानसभा नियुक्ति गड़बड़ी मामले में दायर जनहित याचिका पर साेमवार काे फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने इस केस को सीबीआई को देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यह सीबीआई को देने को लेकर उचित केस है। पूर्व में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनवाई पूरी होने के बाद मामलों में अदालत ने 20 जून को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। राज्य सरकार द्वारा मामले में शपथ पत्र के माध्यम से दायर किए गए जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट की कई बिंदुओं पर याचिकाकर्ता ने कोर्ट का…

Read More

रांची । झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग की टीम दो दिवसीय झारखण्ड दौरे पर है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे फीडबैक लिया। मुलाकात के बाद लगभग सभी राजनीतिक दलों ने एक और में कहा कि राज्य स्थापना दिवस यानी 15 नवंबर और पर्व त्योहार को देखते हुए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाए। भारतीय जनता पार्टी में चुनाव आयोग के समक्ष बांग्लादेशी घुसपैठिए मतदाताओं का मुद्दा उठाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने…

Read More

खूंटी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्ष 2021 में खूंटी की वीरभूमि उलिहातू से हमने आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की थी। आज हम सभी लोग इस कार्यक्रम के चौथे चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने साल 2019 में हमें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वहन हम कर रहे हैं। आप सभी ने मुझे राज्य का मुख्य सेवक बनाया। वर्ष 2019 से लेकर अब तक कई चुनौतियां हमारी सरकार ने देखी है। सरकार गठन के कुछ ही दिनों बाद देश और दुनिया में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण ने सब कुछ बंद करने…

Read More

पलामू । लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग व उद्योग मंत्री चिराग पासवान सोमवार को पलामू के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उन्होंने जिले के नीलाम्बर पितांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड में नवनिर्मित वीर बाबा चौहड़मल पार्क में पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान एवं वीर बाबा चौहड़मल की मूर्ति का अनावरण किया। उनके साथ जमुई के सांसद सह झारखंड प्रभारी अरुण भारती, सह प्रभारी सह खगडिया के सांसद राजेश वर्मा भी थे। पांकी के भाजपा विधायक डा. शशिभूषण मेहता ने केन्द्रीय मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार देकर स्वागत किया। इसी तरह लोजपा (रा.)…

Read More

विभिन्न परीक्षाओं के 63 छात्रों को महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति देंगे स्वर्ण पदक और डिग्री विशिष्ट अतिथि सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची के कुलपति डॉ क्षिति भूषण दास 76 पीएचडी शोधार्थियों को देंगे डिग्री दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड निर्धारित एस.के. झा. ‘सुमन’ दुमका : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को सिदो कानू मुर्मू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार को देवघर एयरपोर्ट से बाय रोड दुमका के लिए प्रस्थान किए। इसी बीच बासुकिनाथधाम में राज्यपाल ने बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना की उसके उपरांत सड़क मार्ग से दुमका पहुंचे। राज्यपाल रात्रि विश्राम राजभवन दुमका में…

Read More

रामगढ़ । राज्य सरकार ने जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा संपन्न कराई। इस परीक्षा में बिहार के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले गैंग काफी सक्रिय थे। इस बात का खुलासा रामगढ़ पुलिस ने तब किया जब गैंग का एक सदस्य पकड़ा गया। बिहार के ही कुछ लोग रामगढ़ में परीक्षार्थियों को परीक्षा पास कराने की टिप्स दे रहे थे। इसके बदले में 25 लाख रुपये की डिमांड थी। परीक्षार्थी बनाकर रामगढ़ पहुंचा चंचल, दूसरे अभ्यर्थियों को दे रहा था टिप्स रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने सोमवार को इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि इस गिरोह के कई सदस्यों…

Read More

पलामू । जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दवार मंजुराहा पंचायत के दुअरा गांव के कानूपट्टी में रहने वाली गीता देवी (28) और उसकी बेटी पायल (2.5) की संदिग्ध हालात में कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतका का पति नागेंद्र साव काम के सिलसिले में बाहर रहता है जबकि उसकी पत्नी सास और गोतनी के साथ घर में रहती थी। घटना बीती रात की बताई जा रही है।महिला और उसकी नाबालिग बेटी दोनों ही मृत अवस्था में गांव के एक कुएं में पाई गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल…

Read More

रामगढ़ । जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर सोमवार को भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नया मोड़ के समीप एक ट्रेलर पीबी 10 एचजेड 5084 में बाइक पर सवार तीन युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवक आदित्य कुमार और राजा कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य युवक चंदन कुमार को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। तीनों युवक दिग्वार गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल…

Read More

गढ़वा । मुख्यमंत्री की पत्नी सह विधायक कल्पना साेरेन ने कहा कि ये वही हेमंत सोरेन हैं जिनको पांच महीने जेल में डाला था। इस योजना की शुरुआत हेमंत सोरेन ने पहले ही कर ली थी। आज आपको दूसरा किस्त मिल रहा है। आज आपको 7वां किस्त मिल रहा होता लेकिन भाजपा वालों की वजह से ये योजना रूक गया। कल्पना ने कहा कि भाजपा वालों ने हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डाला, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं को जेल में डाल दिया। भाजपा वाले नहीं चाहते हैं कि हमारी माताओं बहनों के खाते में हजार टका आए। जैसे ही हमने…

Read More