Author: Santal Express

रांची । नई दिल्ली में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार काे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा भी उपस्थित रहें। यह जानकारी साेमवार काे आजसू पार्टी क केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने दी।

Read More

देवघर। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के नई दिल्ली से देवघर पहुँचने पर बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों नेे स्वागत किया। गंगवार ने रविवार को दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। साथ ही समस्त राज्यवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

Read More

लातेहार । झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय में सोमवार को लोजपा (रामविलास) की हुंकार रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार और यहां के मुख्यमंत्री ने पूरे देश में झारखंडियों को शर्मसार कर दिया। चिराग ने कहा कि पिछला 5 वर्ष झारखंड का युवा अवस्था था। इस युवावस्था में झारखंड में विकास की अपार संभावनाएं थीं लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड राज्य के विकास को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। चुनाव से पूर्व वर्तमान सरकार ने जो जनता से वादे…

Read More

खूंटी । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के विकास में ग्रहण लगाने का काम किया। हेमंत सोरेन ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई। उन्होंने परिवारवाद को बढ़ावा दिया। भाई-भतीजावाद को पनाह दी। युवाओं के साथ छल किया और अपने ​ही परिवार में जो पराये दिखे उन्हें दरकिनार किया। नड्डा ने कहा कि झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा मां, बेटी-रोटी…

Read More

नई दिल्ली । टेक दिग्गज कंपनी एप्पल द्वारा बहुप्रतीक्षित आईफोन 16 सीरीज लॉन्च करने के कुछ ही दिनों बाद, भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने एप्पल के विभिन्न उत्पादों में पाई गई कई कमजोरियों को लेकर हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत साइबर सिक्योरिटी की निगरानी करने वाली संस्था सीआईआरटी-इन ने चेतावनी दी है कि इन कमजोरियों का उपयोग हैकर्स द्वारा न केवल संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है, बल्कि इसके जरिए वे टारगेट किए गए डिवाइस पर मनमाना कोड रन कर सकते हैं, सुरक्षा प्रतिबंधों को बाईपास…

Read More

मुंबई । म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ताल ने अपने 25 साल पूरे कर लिए है। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना अभिनीत यह अब पुन: रिलीज करने की तैयारी चल रही है। इस फिल्म को 27 सितंबर को फिर से रिलीज किया जाएगा। फिल्म निर्माता सुभाष घई ने कहा, फिल्म की दोबारा रिलीज होने को लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं कि दर्शक बड़े पर्दे पर एक बार फिर ‘ताल’ के जादू को अनुभव कर सकेंगे।” कुछ समय पहले अनिल कपूर ने फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया था और बताया था कि कैसे उन्होंने बिना…

Read More

मुंबई । अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के 24वें संस्करण में अभिनेत्री नोरा फतेही धमाकेदार प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं । एक्ट्रेस ने कहा, आइफा वीकेंड में प्रस्तुति देना मेरे लिए सम्मान की बात है। भारतीय सिनेमा का जश्न, दर्शकों की भारी भीड़, और एक से बढ़कर एक प्रदर्शन इसे अविस्मरणीय बनाता है। मैं अबू धाबी के यास द्वीप पर मंच पर अपने प्रदर्शन का इंतजार नहीं कर सकती। उन्होंने प्रशंसकों को चेतावनी देते हुए कहा, तैयार हो जाइए, क्योंकि यह अनुभव शानदार होने वाला है।…

Read More

सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने अपनी पसंदीदा अंतिम एकादश चुनी है। टैट ने अपनी टीम में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर , और वीरेन्द्र सहवाग को शामिल किया है पर महेन्द्र सिंह धोनी , मुथैया मुरलीधरन में से किसी एक को ही इसमें जगह दी है। टैट ने स्पिनर के तौर पर इसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को चुना है, जबकि दूसरे स्पिनर के तौर पर मुरलीधरन को रखा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट को रखा है पर महेन्द्र सिंह धोनी को विकल्प के तौर पर शामिल किया है।…

Read More

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री डाउनलोड करना, देखना या उसे अपने पास रखना अपराध है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस संबंध में मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को निरस्त कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सलाह दी है कि वह पॉक्सो एक्ट में बदलाव कर चाइल्ड पोर्नोग्राफी शब्द की जगह child sexually abusive and exploitative material (CSAEM) लिखे। मद्रास हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कंटेंट को सिर्फ डाउनलोड करना या फिर उसे देखना पॉक्सो एक्ट…

Read More

कोलकाता। राज्य सरकार के साथ विवाद के बीच दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने पंचेत और मैथन जलाशयों से पानी छोड़ा है। सोमवार को डीवीसी ने जानकारी दी कि मैथन जलाशय से 30 हजार क्यूसेक और पंचेत जलाशय से 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रविवार सुबह दोनों जलाशयों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा क्रमशः 30 हजार क्यूसेक और 20 हजार क्यूसेक थी। पंचेत और मैथन से छोड़ा गया 42 हजार क्यूसेक पानी दुर्गापुर जलाशय तक पहुंचा, जहां से 49 हजार 50 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी दामोदर नदी के किनारे होते हुए पूर्व बर्धमान, हावड़ा…

Read More