सिडनी । ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट ने अपनी पसंदीदा अंतिम एकादश चुनी है। टैट ने अपनी टीम में विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर , और वीरेन्द्र सहवाग को शामिल किया है पर महेन्द्र सिंह धोनी , मुथैया मुरलीधरन में से किसी एक को ही इसमें जगह दी है। टैट ने स्पिनर के तौर पर इसमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न को चुना है, जबकि दूसरे स्पिनर के तौर पर मुरलीधरन को रखा है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट को रखा है पर महेन्द्र सिंह धोनी को विकल्प के तौर पर शामिल किया है। टैट ने सलामी बैटर के तौर पर गिलक्रिस्ट के साथ सहवाग को शामिल किया है। तीसरे नंबर के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को चुना है। वहीं चौथे नंबर पर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। पांचवें नंबर पर उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा को रखा है जबकि छठे नंबर पर विराट कोहली को।
इसके बाद वॉर्न और तीन तेज गेंदबाज शामिल हैं। जिसमें वसीम अकरम, ग्लेन मैकग्रा और शोएब अख्तर को रखा है। वहीं 11वें नंबर के लिए उन्होंने धोनी या मुरलीधरन में से किसी को एक ही शामिल किया है। वहीं प्रशंसकों ने इस प्रकार की टीम बनाने पर टैट पर तंज कसा है और कहा है कि इस प्रकार की टीम बनाने का कोई मतलब नहीं है।
टैट की अंतिम ग्यारह एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया), वीरेंद्र सहवाग (भारत), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), सचिन तेंदुलकर (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), विराट कोहली (भारत), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), वसीम अकरम (पाकिस्तान), ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया), शोएब अख्तर (पाकिस्तान), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) या एमएस धोनी (भारत) में से एक।






